Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृद्धाश्रमों के 2493 बुजुर्गों को योगी सरकार ने कराया तीर्थाटन:राष्ट्रपति भवन और महाकुंभ की सैर कराई, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए विशेष अभियान

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बुजुर्गों को केवल पेंशन ही नहीं, बल्कि सम्मान और मानसिक सुकून देने के लिए भी नए कदम उठा रही है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्धाश्रमों में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराई जा रही है। पिछले चार सालों (2022 से 2026) के दौरान सरकार ने 2493 बुजुर्गों को अलग-अलग टूरिस्ट और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया है। इस पहल का मकसद बुजुर्गों के जीवन में उत्साह भरना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़े रखना है। राष्ट्रपति भवन के 'अमृत उद्यान' पहुंचे 211 बुजुर्ग हाल ही में एनसीआर क्षेत्र के जिलों से आए 211 वृद्धजनों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के मशहूर 'अमृत उद्यान' का भ्रमण कराया गया। रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली के बीच बिताए इस समय ने बुजुर्गों को नई ऊर्जा से भर दिया। विभाग की ओर से उनके आने-जाने, खाने-पीने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बुजुर्गों ने इस अनुभव को प्रेरणादायक और सुखद बताया है। संगम में डुबकी लगाकर पूरी हुई मन की इच्छा धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 1,515 वरिष्ठ नागरिकों को संगम स्नान का अवसर दिया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए माघ मेला 2026 में भी 767 बुजुर्गों को संगम में डुबकी लगवाई गई। सालों से मन में दबी इच्छा पूरी होने पर कई बुजुर्ग भावुक हो गए। सरकार का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से बुजुर्गों को आध्यात्मिक शांति मिलती है और उनका अकेलापन कम होता है। स्थानीय मंदिरों के दर्शन से मिल रही सकारात्मकता यह अभियान केवल बड़े आयोजनों तक ही सीमित नहीं है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बने वृद्धाश्रमों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बुजुर्गों को समय-समय पर स्थानीय मंदिरों और दर्शनीय स्थलों पर ले जाएं। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन छोटी-छोटी यात्राओं से बुजुर्गों के मन में जीवन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है। योगी सरकार की यह कोशिश दर्शाती है कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनकी खुशहाली सरकार की प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आंधी-बारिश, 10 जिलों में जमकर ओले गिरे:बच्ची समेत 13 की मौत; पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा की छत उड़ी
    Next Article
    यूपी के 12 जिलों की तकदीर बदलेगा गंगा एक्सप्रेस-वे:हर साल होगी 30 हजार करोड़ की बचत, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे दूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment