Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीषण गर्मी में बरेली के डीएम की अनूठी पहल:कलेक्ट्रेट आने वाले फरियादियों को मिलेगा ठंडा पानी और ओआरएस

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी (डीएम) अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों के लिए राहत भरा कदम उठाया है। अब जनता दर्शन में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले आम जनमानस को गर्मी से बेहाल नहीं होना पड़ेगा। डीएम ने परिसर में शीतल पेय, ठंडा पानी और ओआरएस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। फरियादियों को मिलेगा ORS डीएम के निर्देशों के बाद कलेक्ट्रेट में आने वाले नागरिकों के लिए पीने के साफ और ठंडे पानी के साथ-साथ ओआरएस के पैकेट भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य भीषण धूप और तपिश के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं से लोगों को बचाना है। डीएम बोले भीषण गर्मी में अपनी सेहत रखे ध्यान व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे इन सुविधाओं की लगातार निगरानी करें ताकि दूर-दराज से आने वाले हर व्यक्ति को ये सुविधाएं आसानी से मिल सकें। इसके साथ ही प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि गर्मी के इस मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। लोगों को सलाह दी गई है कि वे ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर की धूप में घर से बाहर निकलें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसपी ने महराजगंज जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का लिया जायजा
    Next Article
    हरदोई में युवक ने की आत्महत्या:कमरे में लटका मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment