Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी:2 करोड़ वोटर्स के नाम कट सकते हैं, थोड़ी देर में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    1 hour ago

    2

    0

    यूपी में SIR के बाद आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। लगभग 2 करोड़ वोटर्स के नाम कट सकते हैं। इससे पहले, 6 जनवरी को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कट गए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया था- SIR से पहले यूपी में 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे। कटे 2.89 करोड़ मतदाताओं में 1.26 करोड़ वोटर्स ऐसे थे, जो यूपी से बाहर परमानेंट शिफ्ट हो चुके हैं। 45.95 लाख वोटर्स की मौत हो चुकी है। 23.32 लाख डुप्लीकेट थे। 84.20 लाख लापता थे। 9.37 लाख ने फॉर्म जमा नहीं किया था। यूपी से पहले 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की फाइनल लिस्ट जा हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 68 लाख नाम गुजरात में कटे हैं। दूसरे नंबर पर बंगाल है, जहां 63 लाख वोटर्स कम हुए। यूपी SIR की पूरी प्रक्रिया को समझ लीजिए… SIR की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी। 4 नवंबर से गणना शुरू हुई। पहले गणना फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर थी। बाद में इसे बढ़ाकर पहले 11 दिसंबर और फिर 25 दिसंबर किया गया। पहले ड्राफ्ट रोल 31 दिसंबर को प्रकाशित होना था, जिसे 15 दिन बढ़ाकर 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया गया। दावे-आपत्तियों की मूल अवधि 6 फरवरी 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च 2026 कर दिया गया था। यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति-पत्नी और 22 दिन के नवजात के शव मिले:अयोध्या में महिला की लाश रेल ट्रैक पर मिली; पति-बच्चे के शव के पास हथौड़ा पड़ा था
    Next Article
    योगी बोले- बीमारू राज्यों से बाहर आया यूपी:लखनऊ में बोले- पहले 17 मेडिकल कॉलेज थे, हमने 81 किए; 2 एम्स दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment