Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति-पत्नी और 22 दिन के नवजात के शव मिले:अयोध्या में महिला की लाश रेल ट्रैक पर मिली; पति-बच्चे के शव के पास हथौड़ा पड़ा था

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में पति-पत्नी और उनके 22 दिन के बेटे की लाश मिली है। पत्नी की लाश घर से करीब 1 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में कटी थी जबकि पति और नवजात के शव घर में पड़े थे। गुरुवार देर शाम की यह घटना रौनाही क्षेत्र की है। ये हत्या है या आत्महत्या?...पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि किसी बात को लेकर पत्नी ने पति की हथौड़े से कूचकर हत्या कर दी और फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जबकि 22 दिन के नवजात की भूख-प्यास से मौत हो गई। पढ़िए पूरा मामला… करेरू गांव के शिवानंद रावत (25), पत्नी संजू (22) के साथ रहते थे। 22 दिन पहले दोनों को एक बेटा हुआ था। शिवानंद, कंस्ट्रक्शन साइट्स पर मजदूर सप्लाई का ठेका लेता था। साथ ही सैटरिंग का काम भी करता था। गुरुवार शाम को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर देवराकोट रेलवे फाटक के पास एक राहगीर ने ट्रैक पर एक महिला की लाश देखी। लाश कई हिस्सों में कटी हुई थी। राहगीर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जीआरपी और रौनाही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान कराने की कोशिश हुई लेकिन पता नहीं चल सका। लाश के पास पुलिस को एक टूटी मोबाइल मिली। मोबाइल में लगे सिम को निकालकर पुलिसवालों ने कॉल किया। कॉल करने के बाद महिला के शव की पहचान शिवानंद की पत्नी संजू के रूप में हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस की एक टीम उसके घर सूचना देने पहुंची। दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने तोड़कर अंदर गई सूचना देने पहुंची पुलिस टीम जब शिवानंद रावत के घर पहुंची तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक पुलिसवालों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को आशंका हुई। आसपास के गांववाले भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा। अंदर पहुंचने पर सब दंग रह गए। एक युवक और बच्चे की लाश जमीन पर पड़ी थी। पास ही एक हथौड़ा रखा था। शव शिवानंद और उसके 22 दिन के बेटे का था। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए… शव मिलने की सूचना पुलिस टीम ने थाने में दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में आसपास के लोगों से बात भी की लेकिन कोई वजह सामने नहीं आ सकी। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने कहा- मौत क्यों और कैसे हुई है। इसका पता अभी नहीं चल पाया है। अंदेशा है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा। जिसके बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी होगी। --------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में 12 IPS अफसर और 35 ASP के तबादले:राजकुमार मीणा मिर्जापुर में ASP नक्सल बने; एक रुपए में शादी की थी योगी सरकार ने गुरुवार दोपहर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 12 आईपीएस अफसरों को जिलों में नई पोस्टिंग दी गई है। इनमें 11 अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं। अफसरों में 2022 बैच के 9 अफसर और 2020 बैच के दो अफसर शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश के पहले शहरी रोप-वे ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट का VIDEO:काशी में जाम की झंझट खत्म होगी, 1 घंटे का सफर 15 मिनट में, किराया ₹50
    Next Article
    यूपी में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी:2 करोड़ वोटर्स के नाम कट सकते हैं, थोड़ी देर में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment