Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में कितने मंत्रियों को जनता ने नकारा:जाति के कारण किसे पसंद नहीं किया, भास्कर सर्वे के रिजल्ट 8 दिन और

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी के मंत्रियों का परफार्मेंस कैसा रहा? मुस्लिम बहुल सीटों पर जनता ने किस उम्मीदवार को पसंद किया और जाति के कारण किसे नापसंद कर दिया? दैनिक भास्कर एप पर 25 मार्च से सर्वे शुरू हुआ, 10 अप्रैल तक चला। इसमें 6 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। पहले दिन यानी 23 अप्रैल, गुरुवार को हमने आपको बताया कि कितने विधायकों से लोग खुश-नाखुश हैं। दूसरे दिन यानी आज 24 अप्रैल को आपको बता रहे हैं कि किस पार्टी को कितना पसंद किया गया। सर्वे में और भी कई चौंकाने वाली खबरें हैं जिन्हें अगले 8 दिनों तक पब्लिश किया जाएगा। यह खबरें आपको सिर्फ मिलेंगी दैनिक भास्कर एप पर। पारदर्शिता और निष्पक्षता का पूरा ध्यान रखा ये सर्वे सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर किया गया। सर्वे की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हमने ये सुनिश्चित किया कि एक व्यक्ति एक ही बार हिस्सा ले सके। ये भी देखा गया कि कोई व्यक्ति गलत तरीके से अपने पक्ष में या किसी के विरोध में सर्वे न भरवा सके। इस सर्वे में संभावित उम्मीदवारों के नाम जुटाने के लिए भास्कर के 7 हजार से ज्यादा रिपोर्टर 75 जिलों के 800 ब्लॉक और 58 हजार पंचायतों में पहुंचे। क्षेत्र में सक्रियता, राजनीतिक बैकग्राउंड जैसे मानकों पर हमने संभावित उम्मीदवारों के नाम शामिल किए। इसके बावजूद सर्वे में आम लोगों को यह विकल्प भी दिया कि वो इनके अलावा अपनी पसंद के उम्मीदवारों के नाम दे सकते हैं। कैसे दिखेगा सर्वे का रिजल्ट कल 25 अप्रैल को सीटवार नतीजे बताएंगे कि किस विधानसभा सीट पर किसे उम्मीदवार के रूप में लोगों ने पसंद किया। कौन सी पार्टी उस सीट पर नंबर-1 है। सीटवार रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने जिले और विधानसभा सीट को सिलेक्ट करना होगा (अगर आप सर्वे में शामिल नहीं हुए हैं)। चौथे दिन से दसवें दिन तक सर्वे के चौंकाने वाले नतीजों की खबरें प्रकाशित होंगी। हमने सर्वे में क्या-क्या पूछा था? आपके मौजूदा विधायक को क्या टिकट मिलना चाहिए? हां, तो क्यों? क्या वो आपकी जाति के हैं? उनका व्यवहार अच्छा है? या उन्होंने विकास के काम कराए हैं। नहीं पसंद हैं, तो कौन आपकी पसंद है? ये भी पूछा गया। इसमें हमने संभावित उम्मीदवारों के नाम दिए थे और खुद की पसंद से नाम भरने का विकल्प भी दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    40 साल से रह रहा पाकिस्तानी बुलंदशहर में पकड़ा गया:स्लीपर सेल एजेंट होने का शक, फर्जी आधार, ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद
    Next Article
    अखिलेश बोले- शंकराचार्य आए तो डिप्टी सीएम भाग गए:यूपी में कम गुंडे हैं क्या? कुर्सी पर बैठे हैं...; उनको भी उल्टा लटका देना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment