Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    40 साल से रह रहा पाकिस्तानी बुलंदशहर में पकड़ा गया:स्लीपर सेल एजेंट होने का शक, फर्जी आधार, ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी में 40 साल से रह रहे एक पाकिस्तानी को बुलंदशहर से पकड़ा गया है। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। वह पश्विम यूपी के कई शहरों में नाम बदल-बदलकर रहा है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी स्लीपर सेल एजेंट हो सकता है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया- शुक्रवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार किया है। आधार कार्ड में उसका नाम सैय्यद वासित अली पुत्र सैय्यद लईक अहमद, निवासी- 126 सुशीला विहार बुलंदशहर लिखा मिला। हालांकि, जब पड़ताल की गई तो उसके पासपोर्ट पर उसका असली नाम-बासिद इरशाद (55) पुत्र इरशाद अहमद, पता-मकान संख्या 26, ए-ब्लॉक 125-एफ, न्यू कराची, पाकिस्तान लिखा मिला है। एसपी ने बताया कि इसे 2012 में मेरठ में पहचान छिपाकर अवैध रूप से रहने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, अब तक उसे डिपोर्ट क्यों नहीं किया गया? पुलिस से बचकर वह बुलंदशहर कैसे आया? इस बारे में जानकारी के लिए मेरठ पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा। मुखबिर से मिली थी सूचना एसपी ने कहा- हमें सूचना मिली थी कि एक युवक पिछले कई सालों से किराए के मकान में पहचान बदलकर रह रहा है। वह किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद गुरुवार शाम कोतवाली में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान आरोपी पकड़ा गया। आरोपी बोला- मां को मिला था लॉन्ग टर्म वीजा पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसकी मां बिलकिस फातिमा पाकिस्तान से अपने बच्चों के साथ भारत आई थीं। बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में दूसरी शादी कर ली थी। उन्हें लॉन्ग टर्म वीजा मिल गया था। आरोपी ने भी लॉन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन वह लंबित पड़ा रहा। इसके बाद उसने भारत में रहने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। 2012 में मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में विदेशी अधिनियम के तहत आरोपी मुकदमा दर्ज हुआ था। अब बुलंदशहर में उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं 318(4), 338, 336(3), 340(2) में नया मुकदमा दर्ज किया गया है। एसी बोले- पूरे नेटवर्क की जांच होगी एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फर्जी पहचान के सहारे रह रहा था। बरामद दस्तावेजों का विभिन्न विभागों से सत्यापन कराया गया। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आशंका है कि युवक किसी आतंकी संगठन की स्लीपर सेल से भी जुड़ा हो सकता है। इसकी भी जांच की जा रही है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… बृजभूषण सिंह बोले- अब समझाने का वक्त नहीं:2027 या 2029 के चुनाव में दिखा देंगे, अगर हम भार लगते हैं तो एक बार कह दो ‘आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं। 2027 में कह दो। 2029 में कह दो। जब भी मन करे आकर कह दो। हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं।’ चुनौती भरे लहजे में ये बातें कैसरगंज सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को बिहार के भागलपुर में कहीं। यहां बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव के दौरान बृजभूषण सिंह ने मंच से क्षत्रियों को राजनीति में नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाउंसर की हर्ष फायरिंग में दुल्हन का जीजा घायल:युवक के आंत में गोली फंसी, फर्रुखाबाद पुलिस ने 200 KM पीछा कर दबोचा
    Next Article
    यूपी में कितने मंत्रियों को जनता ने नकारा:जाति के कारण किसे पसंद नहीं किया, भास्कर सर्वे के रिजल्ट 8 दिन और

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment