Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- शंकराचार्य आए तो डिप्टी सीएम भाग गए:यूपी में कम गुंडे हैं क्या? कुर्सी पर बैठे हैं...; उनको भी उल्टा लटका देना चाहिए

    12 hours ago

    1

    0

    सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शंकराचार्य के साथ हुए बर्ताव पर शुक्रवार को फिर सवाल खड़े किए। कहा- उनके साथ कैसा व्यवहार हुआ, यह सबने देखा है। बटुक को लेकर क्या-क्या नहीं कहा गया। बाद में उनके पैर धोने और दंडवत प्रणाम करने के दावे किए गए। लेकिन, जब शंकराचार्य आए तो डिप्टी सीएम लखनऊ छोड़कर भाग गए। इन्होंने पूरे स्वास्थ्य विभाग चौपट कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल के गुंडों को उल्टा लटाकर सीधा करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा- इनकी भाषा तो देखिए। क्या गुंडे सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही हैं। क्या उत्तर प्रदेश में कम गुंडे हैं, जो खुलेआम घूम रहे हैं, कुर्सियों पर बैठे हुए हैं। उन्हें भी उल्टा लटकाकर सीधा किया जाना चाहिए। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने आरोप लगाया कि ये सरकार अलोकतांत्रिक लोगों के हाथ में है। सपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्‍याय किया जा रहा है। भाजपा को किसी से भी कोई लेना देना नहीं है। सपा को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। सपा मुखिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें… 1. ‘समाजवादी लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है’ अखिलेश ने कहा- यूपी में अपराध बढ़ गया है। हाथरस में क्या हुआ था। बाल्मिकी समाज की बेटी को न्याय नहीं मिला। परिवार की अंतिम इच्छा को पुलिस और सरकार ने पूरा नहीं होने नहीं दिया था। कोई सनानती ऐसा कर सकता है क्या। हर राजनीतिक दल न्याय के लिए सामने आए, लेकिन सरकार ने किसी की परवाह नहीं की। समाजवादी लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। अगर हमें कोई बड़ा फैसला लेना पड़ेगा तो हम पीछे नहीं हटेंगे। 2. ‘भाजपा भूमाफिया बनकर काम कर रही’ अखिलेश ने कहा- भाजपा भूमाफिया बनकर काम कर रही है। जहां भी कोई योजना आती है, वहां भाजपा के लोग जमीनें पहले ही ले लेते हैं। सब तालाब कब्जा हो गए हैं। ग्रीन कॉरिडोर 7000 करोड़ का है बताओ। ग्रीन कॉरिडोर यानी जहां कभी ट्रैफिक रुकना नहीं चाहिए। लेकिन, आप डिजाइन देखिए। लगता है कि जब इंजीनियर डिजाइन लेकर आया होगा तो मुख्यमंत्री जी ने डिजाइन फेंक दी होगी और खुद डिजाइन बनाने लगे होंगे। बब्बर शेर का पुतला देखा होगा आपने। लगता है उसके भी इंजीनियर और गाइड सीएम साहब ही रहेंगे होंगे। 3. ‘अगर आप गलत करेंगे तो जनता आपके खिलाफ खड़ी ही होगी’ अखिलेश ने कहा- बंगाल में ममता बनर्जी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। 3 लाख से ज्यादा सेंट्रल फोर्स भेजी गई है। यूपी में तो 6 लाख भेजेंगे। हम बाबा साहब के संविधान के तहत दिया हुआ अधिकार अपनाएंगे। वोट देंगे। जनता इस सरकार के खिलाफ वोट करेगी। अगर आप गलत करेंगे तो जनता आपके खिलाफ खड़ी ही होगी। अखिलेश ने कहा- प्रदेश के अस्पतालों की हालत क्या है, कहीं इलाज नहीं मिल रहा। दाएं हाथ में पट्‌टी बंधवानी हो तो बाएं हाथ में बांध देंगे। जिंदा आदमी को मॉर्च्यूरी पहुंचाया जा रहा है। गलत आदमी को जबरन ऑपरेशन थिएटर में ले जा रहे हैं। बेचारे लोग जान बचाकर भाग रहे हैं। पूरा स्वास्थ्य विभाग चौपट कर दिया। 4. 'स्मार्ट मीटर खरीदने में हेराफेरी हुई, गरीबों को परेशान कर रहे' स्मार्ट मीटर को लेकर सपा मुखिया ने कहा- स्मार्ट मीटर खरीदने में ही हेराफेरी हुई है। सरकार से पूछना चाहिए कि बिजली कितनी बनवाई। सोलर प्लांट तो बनवाए, लेकिन थर्मल प्लांट नहीं बनवाए। बिजली का कारखाना एक नहीं लगवाया। स्मार्ट मीटर से लोगों को परेशान कर रहे हैं। गरीबों को परेशानद कर रहे हैं। सुना है कमेटी बनाई है। यही तो स्मार्टनेस है मुख्यमंत्री जी की। कुछ भी हो जाए कमेटी बना दो। समाजवादी सरकार आते ही बदलाव आएगी। 5. 'महिला आरक्षण पर भाजपा के मन में वोट का खोट' सपा मुखिया ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सीईसी ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने के बयान पर कहा कि इन दोनों को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- महिला आरक्षण पर भाजपा के मन में वोट का खोट है। अब तो वेज और नॉनवेज मछली की बात कर रहे हैं। बताइए मछली में भी वेज और नॉनवेज। भाजपा का कहना है कि सनातनी लोग मछली खा सकते है। -------------------- भास्कर सर्वे… यूपी- 403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद:सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में कितने मंत्रियों को जनता ने नकारा:जाति के कारण किसे पसंद नहीं किया, भास्कर सर्वे के रिजल्ट 8 दिन और
    Next Article
    मेरठ-शामली हाईवे पर 4 लाख रुपए बिखरे मिले:पुलिस ने 40 मिनट तक बटोरे 500-200 के नोट; कोई दावेदार नहीं आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment