Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ-शामली हाईवे पर 4 लाख रुपए बिखरे मिले:पुलिस ने 40 मिनट तक बटोरे 500-200 के नोट; कोई दावेदार नहीं आया सामने

    20 hours ago

    1

    0

    शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर गुरुवार शाम अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। हाईवे पर करीब आधा किलोमीटर तक लाखों रुपए बिखरे हुए थे। नोट से पटी सड़क से एक युवक गुजरा तो उसने पुलिस को सूचना दी साथ ही गड्डियों को समेटने लगा। कुछ ही देर में पुलिस पहुंची तो पुलिस की मदद से नोटों को समेटा गया। गिनती हुई तो वह करीब 4 लाख रुपए था। पुलिस ने रुपए को सरकारी खजाने में जमा करा दी है। अगर कोई दावेदार आता है तो उसे सौंप दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, 500 रुपए के नोटों की 6 और 200 के नोटों की 5 गड्डियां मिली हैं। मामला गुरुवार देर शाम की है। युवक अमित कुमार ने हाईवे पर गिरे नोटों को एकत्र किया था और पुलिस को भी सूचना दी थी। अमित के अनुसार, वह घर जा रहा था तो एक बाइक सवार के बैग से रुपए गिर रहे थे। उसे आवाज दी लेकिन उसने सुनी नहीं। बड़ौत पुल के पास नोटों की गड्डियां मिलीं पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम को 112 नंबर पर सूचना मिली कि मेरठ-करनाल हाईवे पर नोटों की गड्डियां बिखरी हुई हैं। अमित कुमार नाम के एक युवक ने सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि बड़ौत पुल के पास करीब आधा किलोमीटर तक नोटों की गड्डियां बिखरी हुई हैं। एक युवक नोटों को इकट्‌ठा कर रहा है। युवक की मदद से करीब 40 मिनट तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद 500 के नोटों की 6 और 200 रुपए के नोट की 5 गड्डियां बरामद हुईं। कुल 11 गड्डियों को गिना गया तो वह करीब 4 लाख रुपए थे। नोटों को मालखाने में जमा करा दिया गया है। अभी तक इसका कोई दावेदार सामने नहीं आया है। रुपए को जिसने सबसे पहले बिखरे हुए देखा, वह क्या बोला… हाईवे के पास रहने वाले अमित ने बताया- गुरुवार शाम करीब 6-7 बजे के बीच वह शामली से अपने गांव जा रहे थे। पास के पेट्रोल पंप से एक युवक अपनी स्प्लेंडर बाइक से उधर से गुजरा। वह तेज स्पीड से जा रहा था। उसने एक बैग टांग रखा था। बैग का चेन खुला होने की वजह से उसमें से नोट गिर रहे थे। करीब आधा किलोमीटर तक नोटों की गड्डियां गिरती रहीं। अमित ने बताया कि वह कई बार उस युवक को आवाज दिया लेकिन उसने सुना नहीं। इंस्पेक्टर बोले- रुपए मालखाने में जमा कराए गए सदर कोतवाली प्रभारी सुजीत शर्मा ने कहा- बरामद रकम को सुरक्षित मालखाने में जमा करा दिया गया है। नकदी के असली मालिक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इतनी बड़ी रकम हाईवे पर कैसे बिखरी, पता लगाया जा रहा। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… बृजभूषण सिंह बोले- अब समझाने का वक्त नहीं:2027 या 2029 के चुनाव में दिखा देंगे, अगर हम भार लगते हैं तो एक बार कह दो ‘आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं। 2027 में कह दो। 2029 में कह दो। जब भी मन करे आकर कह दो। हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं।’ चुनौती भरे लहजे में ये बातें कैसरगंज सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को बिहार के भागलपुर में कहीं। यहां बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव के दौरान बृजभूषण सिंह ने मंच से क्षत्रियों को राजनीति में नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- शंकराचार्य आए तो डिप्टी सीएम भाग गए:यूपी में कम गुंडे हैं क्या? कुर्सी पर बैठे हैं...; उनको भी उल्टा लटका देना चाहिए
    Next Article
    लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास लगी आग:कूड़े के ढेर में भड़की, फायर बिग्रेड ने 1 घंटे में काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment