Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में आज कांग्रेस का प्रदर्शन:अजय राय बोले- असम के CM माफी मांगें, खड़गे के लिए 'पागल' कहना आपत्तिजनक

    2 hours ago

    2

    0

    यूपी में आज कांग्रेस का प्रदर्शन है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि असम के मुख्यमंत्री एक दलित विरोधी सीएम हैं। उन्होंने एक दलित वर्ग के नेता मल्लिकार्जुन खरगे जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनका अपमान किया है। कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने नेताओं को हाउस अरेस्ट किया है। वाराणसी में शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स नेताओं के घर पहुंची। जिला और महानगर अध्यक्ष समेत कई नेताओं के घर के बाहर पुलिस तैनात है। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा- सरमा द्वारा खड़गे के लिए 'पागल' जैसे शब्दों का इस्तेमाल बेहद आपत्तिजनक है। यह भाषा उनकी घबराहट और हताशा को दिखाती है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को पूरे देश के सामने माफी मांगनी चाहिए। क्यों हो रहा असम के सीएम का विरोध विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर विदेशी संपत्ति और कई पासपोर्ट होने के आरोप लगाए। इसके बाद असम पुलिस ने दिल्ली में खेड़ा के आवास पर छापेमारी की। इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार की आलोचना की थी और विदेश मंत्रालय से स्पष्टीकरण की बात कही थी। इस पर पलटवार करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने खरगे के लिए 'पागल' शब्द का इस्तेमाल किया। हिमंता ने कहा- खरगे जी की उम्र हो गई है, लेकिन फिर भी वह एक पागल व्यक्ति की तरह बात कर रहे हैं। बिना सच जाने आप ऐसे आरोप कैसे लगा सकते हैं? यह वैसा ही है जैसे किसी को जान से मार दो और फिर उसे दवा देने की बात करो। उन्होंने आगे यह भी कहा कि खरगे को देश से माफी मांगनी चाहिए और असम पुलिस पवन खेड़ा को 'पाताल' से भी ढूंढ निकालेगी। विरोध-प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प की पत्नी मेलानिया बोलीं- मेरा यौन अपराधी एपस्टीन से कोई रिश्ता नहीं था
    Next Article
    मऊ में अस्पताल से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत:एक की 6 महीने पहले हुई थी शादी, बोलेरो की टक्कर से उछलकर सड़क पर गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment