Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में अस्पताल से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत:एक की 6 महीने पहले हुई थी शादी, बोलेरो की टक्कर से उछलकर सड़क पर गिरे

    4 hours ago

    2

    0

    मऊ में 100 की स्पीड से चल रही बोलेरो ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। तीनों की मौत हो गई। गुरुवार रात साढ़े 10 बजे तीनों दोस्त अपने एक दोस्त की पत्नी को अस्पताल से देखकर लौट रहे थे। हादसा इतना जोरदार था कि दो युवक उछलकर 3 फीट दूर जा गिरे। उनके सिर फट गए। बाइक चला रहे युवक का सिर बोलेरो से टकरा गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को बुलाकर तीनों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा घोसी थाना क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। मृतकों में आजाद यादव (30), प्रमोद यादव (28) और बेचन यादव (29) शामिल हैं। प्रमोद की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। हादसे की तस्वीरें देखिए... ब्रेक मारने के बाद 20 मीटर घिसटी बोलेरो मधुबन थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी आजाद, प्रमोद और बेचन गुरुवार शाम दोस्त की पत्नी को देखने घोसी बाजार स्थित अस्पताल गए थे। तीनों रात में एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे। मधुबन-घोसी मार्ग पर जामडीह गांव के पास हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- रोड पर बहुत अंधेरा था। बोलेरो चालक ने बाइक को देखकर अचानक ब्रेक मारने की कोशिश की, लेकिन उसकी स्पीड 100 से ज्यादा थी। इसके चलते कार 20 मीटर तक घिसटती चली गई और बाइक से टकरा गई। बाइक और बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी घोसी प्रमेंद्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों को नजदीकी पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आजाद प्राइवेट नौकरी करता था, प्रमोद-बेचन खेती-बाड़ी करते थे आजाद यादव बीबीपुर गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार यादव का छोटा भाई था। पिता शिवनाथ ने बताया- आजाद दूसरे शहर में प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार को छुट्टी लेकर घर आया था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इसके अलावा प्रमोद और बेचन गांव में ही खेती-बाड़ी करते थे। प्रमोद यादव की नवंबर महीने में ही शादी हुई थी। बेचन की भी शादी हो चुकी थी। उसके दो बेटे हैं। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया- बोलेरो को जब्त कर लिया गया है, जो हरियाणा नंबर की है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं, ताकि चालक की पहचान हो सके। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा पर जानलेवा हमला:कार के शीशे तोड़े, पिता के साथ मारपीट; परिवार मदद के लिए चीखता रहा वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला हुआ है। अभिनव ने हमले का वीडियो गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हमला राजधानी दिल्ली में हुआ है। भीड़ ने अभिनव की कार को घेर लिया और डंडे मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के दौरान अभिनव का परिवार कार के अंदर था। जब कार का अगला शीशा तोड़ा गया तो अंदर से एक महिला चीख उठी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आज कांग्रेस का प्रदर्शन:अजय राय बोले- असम के CM माफी मांगें, खड़गे के लिए 'पागल' कहना आपत्तिजनक
    Next Article
    गोविंदपुरी-अलीगढ़ मेमू ट्रेन जल्द होगी शुरू:लोकल यात्रियों को मिलेगा लाभ, रविवार छोड़कर चलेगी हफ्ते में 6 दिन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment