Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 35 IPS- 31 PPS के ट्रांसफर:प्रेग्नेंट चारू निगम PAC में भेजी गईं, रवीना टंडन का इंटरव्यू लेने वाली श्रुति प्रयागराज ट्रांसफर

    1 day ago

    2

    0

    योगी सरकार ने शनिवार शाम पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया। शासन ने 35 IPS और 31 PPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और प्रयागराज कमिश्नरेट और जिलों में तैनात अफसरों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। चारू निगम को SP यूपी-112 लखनऊ से हटाकर 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है। श्रवण कुमार सिंह को DCP कानपुर नगर से DCP गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है। श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज का ADCP बनाया गया है। महाकुंभ के दौरान श्रुति ने काशी आने पर अभिनेत्री रवीना टंडन का इंटरव्यू किया था। साद मिया खां और सैय्यद अली अब्बास की आगरा और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में जिम्मेदारियों की अदला-बदली की गई है। फेरबदल में 2014 से 2022 बैच के अधिकारियों के साथ PPS से प्रमोट हुए IPS अधिकारी भी शामिल हैं। CID, इंटेलिजेंस मुख्यालय, PAC और पुलिस मुख्यालय में तैनात अफसरों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। कई युवा अधिकारियों को जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। पहले IPS की ट्रांसफर लिस्ट देखिए…. अब PPS अफसरों के बारे में जानिए… चर्चित IPS को जानिए… चारू निगम: यूपी 112 की SP चारू निगम का एक महीने के भीतर दूसरी बार ट्रांसफर हुआ है। उन्हें गाजियाबाद 47वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। पहले भी IPS चारू इस कंपनी में सेनानायक रह चुकी हैं। चारू निगम इस समय प्रेग्नेंट हैं। यूपी 112 में तैनाती से पहले सुल्तानपुर SP थीं। जब उन्हें वहां से हटाया गया तो X पोस्ट के जरिए दर्द बयां किया था। उन्होंने लिखा, सुल्तानपुर से विदाई लेते हुए मैं यह बात साफ करना चाहती हूं कि मां बनना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक ताकत है। प्रेग्नेंसी के बावजूद सुल्तानपुर में बिताए अपने 197 दिनों के कार्यकाल के दौरान मैं जिले की जिम्मेदारी पूरी क्षमता के साथ संभालने में सक्षम थी। IPS चारू निगम का तबादला 20 अगस्त को यूपी 112 में किया गया था। सुल्तानपुर में उनके 6 महीने के कार्यकाल के दौरान बड़े पैमाने पर हुई पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग और भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह के साथ विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। श्रुति श्रीवास्तव: अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) वाराणसी रहीं श्रुति श्रीवास्तव को अब प्रयागराज का ADCP बनाया गया है। महाकुंभ के दौरान काशी आने पर उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का इंटरव्यू किया था। श्रुति श्रीवास्तव ने यूपी पुलिस के पॉडकास्ट ‘बियॉन्ड द बैज’ के एपिसोड-6 में रवीना टंडन से बातचीत की थी। श्रुति श्रीवास्तव के पति सीलम साईं तेजा प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के नगर आयुक्त हैं। अब दोनों की तैनाती प्रयागराज में है। विक्रम दहिया: ASP पीलीभीत से ASP चंदौली बनाए गए हैं। हरियाणा में करनाल के रहने वाले विक्रम दहिया ने एनआईटी भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया और इसके बाद आईआईएम रोहतक से एमबीए की डिग्री हासिल की। 'लावा इंटरनेशनल' कंपनी में करीब ₹37 लाख के सालाना पैकेज पर रीजनल/जोनल सेल्स मैनेजर के रूप में भी काम किया था। चुनाव से पहले ट्रांसफर होना तय था ट्रांसफर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… यूपी में 13 PCS अफसरों के ट्रांसफर, दिनेश कुमार एडीएम अयोध्या, हिमांशु गुप्ता को BDA का सचिव बनाया यूपी सरकार ने शनिवार दोपहर 13 PCS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार को ADM सिटी अयोध्या बनाया गया है। मथुरा के अपर नगर आयुक्त को कानपुर में ADM सिटी की जिम्मेदारी सौंपी है। यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक हिमांशु गुप्ता को बरेली विकास प्राधिकरण की कमान सौंपी गई है। यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पवन कुमार को ADM वित्त एवं राजस्व कुशीनगर बनाया है। कानपुर नगर के ADM सिटी आलोक कुमार गुप्ता को कासगंज में ADM वित्त एवं राजस्व बनाया है। चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार का तबादला मत्स्य विभाग में संयुक्त निदेशक प्रशासन के पद पर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लग्जरी फार्महाउस में रहने वाला करोड़पति किसान:10वीं फेल होकर 250 एकड़ में खेती कर रहे; बाराबंकी में सिर्फ केले से ₹1.65 करोड़ कमाए
    Next Article
    मेरठ में पहली बार एयर शो, आसमान में बनाया तिरंगा:9 हॉक विमानों ने दिखाया हैरतअंगेज करतब; VIDEO में वायुसेना का दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment