Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:UPPSC RO/ARO परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी हुए सफल; अनिल पांडेय को मिला पहला स्थान

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम रविवार देर रात को जारी कर दिया है। आयोग द्वारा कुल 419 रिक्तियों के सापेक्ष 419 अभ्यर्थियों को सशर्त रूप से सफल घोषित किया गया है। इसमें अनिल पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि आदित्य प्रताप सिंह दूसरे और लक्ष्मी वर्मा तीसरे स्थान पर रही हैं। जबकि अमेठी के शिवांशु शर्मा ने 6वीं और शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की। सफल 419 अभ्यर्थियों में से 338 समीक्षा अधिकारी के पदों पर और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर चयनित हुए हैं। जिसमें कुल 5,930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पढ़िए पूरी खबर… मैं तेरे सामने मरना चाहता हू्ं...कहकर पति ने जान दी: कानपुर में पत्नी बोली- मैं बच्चे को बताऊंगी कि तेरा बाप कायर था, 3 बार की VIDEO कॉल कानपुर में पत्नी मायके से नहीं लौटी तो फोन पर पति से झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक ने पत्नी को 45 मिनट तक वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल न उठाने पर उसने वॉट्सऐप पर लिखा- मैं तेरे सामने फांसी लगाकर मरना चाहता हूं, वीडियो कॉल कर और अभी देख। इसके बाद पत्नी ने मैसेज किया- ठीक है, अगर तुम्हे मरना है तो मरो…मैं अपने बच्चे को बताऊंगी कि उसका बाप कायर था। इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शनिवार रात सेन पश्चिम पारा क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर… बिजली न आने पर HBTU कैंपस में हंगामा: छात्र बोले- परीक्षा टाली जाए, CSA के 2 हॉस्टल की मेस हुई ठप कानपुर की हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (HBTU) और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) में आंधी-बारिश से बिजली कट गई। एचबीटीयू वेस्ट कैंपस में 24 घंटे से भी ज्यादा समय से बिजली न आने से नाराज छात्रों ने रविवार देर रात जमकर हंगामा किया। छात्रों ने सोमवार से होने वाली परीक्षा को टालने की मांग की। इसके अलावा सीएसए के हास्टलों में बिजली न आने से पानी नहीं आया और मेस नहीं चल पाया। फिर टैंकर मंगाकर पानी की व्यवस्था करानी पड़ी। पढ़िए पूरी खबर… कोडीन कफ मास्टरमाइंड शुभम भगोड़ा घोषित, वाराणसी पुलिस ने घर पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई कोडीन-कफ के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल को अभी तक वाराणसी पुलिस और संबंधित एजेंसियां ढूंढ नहीं पाई हैं। ऐसे में पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने शुभम जायसवाल के प्रह्लाद घाट स्थित मकान पर नोटिस चस्पा किया और मुनादी कर लोगों को इस बारे में सूचना दी। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने स्वयं मुनादी कर लोगों को आगाह किया। बता दें कि शुभम जायसवाल के खिलाफ वाराणसी के कोतवाली थाने, सारनाथ थाने और रोहनिया थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में मिलिट्री डेयरी फॉर्म में सेना के 2 जवानों पर हमला, गाली-गलौज की; 2 आरोपी गिरफ्तार प्रयागराज के कैंट एरिया में स्थित मिलिट्री डेयरी फार्म में शनिवार शाम पेट्रोलिंग के दौरान सेना के दो जवानों पर हमला किया गया। हमलावरों ने जवानों को गाली दी और धक्कामुक्की की। अन्य जवानों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। शुरुआती जांच में पता चला कि इनमें से दो लोग सरिया चोरी करते और अनाधिकृत रूप से मछली पकड़ते पाए गए थे। पुलिस ने एक जवान की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    48 घंटे में यूपी के 10 शहरों में ओले गिरे:आज 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कल से पूरे प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम
    Next Article
    शामली सीट पर विधायक प्रसन्न या कोई और मजबूत:भाजपा से तेजेंद्र, हरबीर में कौन पहली पसंद, सपा-कांग्रेस से भी चुनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment