Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसानों के लिए फार्मर ID अनिवार्य:मऊ में आज से 15 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष शिविर

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जनपद के सभी भूमिधर किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जो किसान अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाएंगे, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ेगा। कृषि विभाग ने इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए आज 6 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविरों का आयोजन करने की घोषणा की है। जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जनपद में कुल 3 लाख 54 हजार किसान पंजीकृत हैं, जिनके लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फार्मर आईडी के बिना किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित इन शिविरों में कृषि विभाग और पंचायत विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर अपनी फार्मर आईडी बनवाएं। किसान 'फार्मर रजिस्ट्री यूपी' ऐप पर भी स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वे अपने आधार कार्ड, समस्त खतौनी और आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ किसी भी नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर वेब पोर्टल https://upfr.agristack.gov.in पर भी अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री कराने के बाद किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों के विपणन में लाभ मिलेगा। फार्मर आईडी से सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित गति से प्राप्त होगा और बार-बार अभिलेख उपलब्ध कराने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। इन शिविरों का संचालन सहायक नोडल और नोडल अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर इन शिविरों का निरीक्षण भी किया जाएगा, ताकि कार्य तेजी से संपन्न हो सके। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम राजकीय कृषि बीज गोदाम या कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां की मौत, दादी-पापा संग जेल गई मासूम बच्ची:एक महीने की बेटी की देखरेख के लिए कोई नहीं था, पुलिस ने दूध-डायपर की व्यवस्था की
    Next Article
    जौनपुर के 42 स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू:9वीं से 12वीं के छात्र बनेंगे हुनरमंद, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment