Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में दबंगों ने युवक पर किया हमला:पुरानी रंजिश में मां को भी पीटा, 6 साल पहले बहन भगा ले गया था, 7 पर FIR

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आई उसकी मां को भी पीटा गया, जिससे दोनों घायल हो गए। यह घटना 1 अप्रैल की रात को हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष से उनकी छह साल पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि आरोपी उसकी बहन को छह साल पहले भगा ले गया था, जिसकी एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इसी रंजिश के चलते उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। घटना 1 अप्रैल की रात करीब 9 बजे की है, जब पीड़ित अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी आरोपी अकुल ने उसे जातिसूचक गालियां दीं। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो अकुल ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। लगभग 20 मिनट बाद, जयसिंह, अजय सिंह, अकुल सिंह, नामेन्द्र, नन्द किशोर उर्फ नन्दू, महेन्द्र सिंह और शिव सिंह लाठी-डंडे और चापड़ लेकर पीड़ित की चौपाल पर पहुंचे। उन्होंने एकजुट होकर पीड़ित पर हमला कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए भागा और शोर मचाया। शोर सुनकर उसका भाई बचाने पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उस पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में भाई गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा, जबकि बीच-बचाव करने आई मां भी घायल हो गईं। हमलावर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने 108 और 112 पर कॉल करके घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार और एक्स-रे के बाद 2 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने रविवार की रात सात नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अयोध्या केवल पर्यटन का केंद्र नहीं, सनातन की आत्मा है':दिल्ली में पीठाधीश्वर मिथलेश शरण नंदिनी बोले- विकास कार्यों में जनसहभागिता होनी चाहिए
    Next Article
    मां की मौत, दादी-पापा संग जेल गई मासूम बच्ची:एक महीने की बेटी की देखरेख के लिए कोई नहीं था, पुलिस ने दूध-डायपर की व्यवस्था की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment