Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत का 1000 किलो का बम पाकिस्तान में मचाएगा तहलका, खौफ में मुनीर सेना

    3 hours from now

    1

    0

    भारत 1000 किलो के बम बरसाएगा तो पाकिस्तान का वजूद मिट जाएगा। जिन बमों से इजराइल ने गजा में भयंकर बमबारी की। जिन बमों को ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बरसाया। अब भारत वैसे ही 1000 किलो के ताकतवर बम बनाने वाला है। रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय वायुसेना के लिए 1000 किलोग्राम के हवाई बम बनाने और विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। आने वाले समय में भारतीय लड़ाकू विमानों को इन भारी भरकम और ताकतवर देसी हवाई बमों से लैस किया जाएगा। यह बम कितना खतरनाक होगा इसे ऐसे समझा जा सकता है कि इसे अमेरिका के MK84 बंकर बस्टर बमों से कंपेयर किया जा रहा है। MK84 1000 किलो के बम है। इनमें करीब 500 किलो के विस्फोटक लगे होते हैं। इन बमों के गिरने से जमीन पर 50 फीट चौड़ा और 36 फीट गहरा गड्ढा बन जाता है। अब यही ताकतवर बम भारत के फाइटर जेट में तैनात होंगे। लेकिन भारत में बन रहे 1000 किलो के बमों में यह खासियत होगी कि गाइडेंस किससे लैस होंगे। यानी इन्हें दुश्मन देश में अंदर तक हमला करने में सक्षम बनाया जाएगा। भारी भरकम बम बनाने के प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: ईरान के सीने में घुसकर अमेरिकी सेना का जांबाज रेस्क्यू! फिल्मी अंदाज़ में बचाए गए दो पायलटपहले फेज में बम के छह अलग-अलग प्रोटोटाइप तैयार किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2ाई साल का वक्त दिया गया। इस बम को बनाने में 50% स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद भारतीय वायुसेना ऐसे 600 बम खरीदेगी। इस बम की खासियत यह होगी कि यह रूसी, फ्रांसीसी और भारतीय तीनों प्रकार के फाइटर जेट्स में लगाया जा सकेगा और समय आने पर तीनों तरह के फाइटर जेट से दुश्मन पर दागा भी जा सकेगा। लेकिन भारत के इस 1000 किलो के बम के बारे में सुनकर पाकिस्तान बौखला गया। पाकिस्तान के हुक्मरान उलजुलूल बयान देने लगे हैं। यह हैं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ। वैसे तो ये अपने बड़बोलेपन के लिए पहले से जाने जाते हैं लेकिन अब हालात पागलपन तक पहुंच चुके हैं। एक तरफ देश दिवालिया होता जा रहा है और दूसरी तरफ रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भारत को धमकी देने में बिजी हैं। अपने नए बयान में ख्वाजा आसिफ ने कहा भारत ने अब हमला किया तो हम कोलकाता तक जाएंगे। दरअसल ख्वाजा आसिफ भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान से बौखलाए हैं। इसे भी पढ़ें: बगदाद से वाशिंगटन तक हड़कंप... इराक में अमेरिकी दूतावास पर 19 ड्रोन हमले, ट्रंप की 'डेडलाइन' ठप?राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान कोई दुस्साहस करेगा तो निर्णायक जवाब दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ। भारत इस बार अभूतपूर्व कारवाई करेगा। इसी बयान पर बौखलाए पाकिस्तानी मंत्री अपनी हैसियत भूल गए और पाकिस्तानी सीमा से 2000 कि.मी. दूर कोलकाता तक हमले का सपना देखने लगे। लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान की असली औकात क्या है और पाकिस्तान की एक हिमाकत पर भारत कैसे उसका नक्शा बदल सकता है। ऑपरेशन सिंदूर की मार देखकर इस बात का अंदाजा ख्वाजा आसिफ को भी होगा। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम चुनाव में 'पाकिस्तानी' दखल? मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप, पत्नी के अपमान पर FIR दर्ज
    Next Article
    Special Report SEAL Team 6 | ओसामा के बाद अब ईरान के जबड़े से अपने जांबाज को सुरक्षित निकाल लाए कमांडो

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment