Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    48 घंटे में यूपी के 10 शहरों में ओले गिरे:आज 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कल से पूरे प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम

    6 hours ago

    2

    0

    यूपी में बेमौसम बारिश से मौसम बदल गया है। सोमवार सुबह लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में सर्द हवाओं के चलते ठंड का एहसास हुआ। आज 18 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। आंधी चलने और ओले गिरने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कल से 9 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। पिछले 48 घंटों में वाराणसी-कानपुर समेत 25 जिलों में बारिश हुई। मथुरा, कानपुर, संभल और जालौन समेत 10 शहरों में ओले गिरे। बारिश और ओले गिरने से गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान प्रदेश का तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री से घटकर 38 डिग्री तक पहुंच गया। रविवार को बहराइच प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम पारा 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। इटावा में सबसे ज्यादा 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले तीन दिनों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कानपुर में 4, सीतापुर में 3, जबकि वाराणसी, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर और ललितपुर में 2-2 लोगों की जान गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होगी। ओले भी गिर सकते हैं। हवा की रफ्तार 60 किमी. तक पहुंचेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आएगी। 9 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम की तस्वीरें देखिए- योगी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर अलर्ट पर रहें सीएम योगी ने कहा है कि बारिश से किसानों को जो नुकसान हो रहा है, उसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा- सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। सुनिश्चित करें कि आपदा का असर किसानों पर कम से कम पड़े। अगर कहीं जान-माल या पशुओं का नुकसान हुआ है, या कोई घायल हुआ है, तो 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिलाया जाए। ------------------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jaipur News: आमेर में जापानी पर्यटक से छेड़छाड़, CCTV में दिखे आरोपी, पुलिस ने तेज की कार्रवाई
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:UPPSC RO/ARO परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी हुए सफल; अनिल पांडेय को मिला पहला स्थान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment