Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में मां की गोद से बच्चा किडनैप, पुलिस ने घेराबंदी कर 45 मिनट में बरामद किया, 2 अरेस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने एक महिला को टक्कर मार दी। बदमाश उसके डेढ़ साल के बेटे को किडनैप कर लिया। महिला सुमन अपने बीमार बेटे अयांश को दवा दिलाकर लौट रही थीं, तभी घर से कुछ दूरी पहले पीछे से आई बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए और इसी दौरान गाड़ी में सवार दो लोग बच्चे को लेकर भाग निकले। घटना गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और नाकाबंदी कर महज 45 मिनट में बोलेरो को घेर लिया। सौहदौरा चौकी क्षेत्र में ग्रामीणों की मदद से वाहन पकड़ा गया, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर मां को सौंप दिया गया, जबकि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को हल्की चोटें आईं, जबकि मां के सिर में गंभीर चोट थी। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर... आठवले बोले- भाजपा 25 सीटें देगी तो गठबंधन करूंगा, नहीं तो यूपी में अकेले चुनाव लड़ेंगे एनडीए के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले लखनऊ दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस करके यूपी में गठबंधन के लिए 25 सीटों की शर्त रखी है। रामदास आठवले ने कहा- केंद्र में एनडीए की सहयोगी पार्टी होने के नाते RPI (A) यूपी में भी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। यूपी में विधानसभा चुनाव में 25 सीटें मिली तो गठबंधन करेंगे। लेकिन, अगर मांग पूरी नहीं होती है तो पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतरने से पीछे नहीं हटेगी। पूरी खबर पढ़ें सोनभद्र में जायलो कार पलटी, बारात से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, 4 घायल सोनभद्र में शादी से लौट रही बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी के पास शनिवार तड़के 4 बजे हुआ। मृतकों की पहचान दिलीप पासवान((28) , नीतीश यादव (29) और जितेंद्र साहनी (28) के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। नाजुक हालत में ड्राइवर छोटेलाल साहनी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। खलियारी बैनी रायपुर से कन्हौरा लौटते वक्त दुर्घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वॉशिंगटन में होटल के बाहर फायरिंग, ट्रम्प अंदर थे:हमलावर पकड़ा गया; सभी मेहमानों को मेज के नीचे छिपने को कहा गया, सभी सुरक्षित
    Next Article
    UP में पारा 47 डिग्री के पार:बांदा में 4 साल का टूटा रिकॉर्ड, सऊदी अरब से भी ज्यादा तापमान; कल से बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment