Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में पारा 47 डिग्री के पार:बांदा में 4 साल का टूटा रिकॉर्ड, सऊदी अरब से भी ज्यादा तापमान; कल से बारिश का अलर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश में पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान वाले देश के 41 शहरों की लिस्ट जारी की। इसमें यूपी के 14 शहर शामिल हैं। लिस्ट में बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 47.4°C रिकॉर्ड हुआ है। यह सऊदी अरब और पाकिस्तान के तापमान से ज्यादा है। 25 अप्रेल को सऊदी अरब में 31°C और पाकिस्तान के जैकोबाबाद का तापमान 44°C रिकॉर्ड हुआ है। जैकोबाबाद में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बांदा में चार साल पहले 2022 में 30 अप्रैल को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार गया था। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश शाह ने बताया, बांदा बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित है। यहां चलने वाली गर्म पछुआ हवाएं तापमान बढ़ाती हैं, जिसकी वजह से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 55 जिलों में लू का अलर्ट है। रविवार सुबह काशी में घाटों पर सन्नाटा पसरा रहा। घाटों पर पर्यटकों के न आने के चलते नाविकों ने सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालन बंद कर दिया। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें। 21 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट है, यानी रातें भी गर्म रहेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी रविवार से मौसम में बदलाव होगा। 27 अप्रैल से आंधी-तूफान के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 27 अप्रैल से नया विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी यूपी और तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। आंधी-तूफान की भी संभावना है। बारिश हुई तो पारे में 2–3°C की गिरावट आ सकती है। 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गर्मी की तस्वीरें देखिए… अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, कब होगी बारिश? इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- जून तक कैसा रहेगा मौसम? समझिए- गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाइए ये टिप्स… -----------------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में मां की गोद से बच्चा किडनैप, पुलिस ने घेराबंदी कर 45 मिनट में बरामद किया, 2 अरेस्ट
    Next Article
    लखनऊ के चित्रगुप्त मंदिर में चैती महोत्सव:शनिवार को हुआ आयोजन, कलाकारों को किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment