Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वॉशिंगटन में होटल के बाहर फायरिंग, ट्रम्प अंदर थे:हमलावर पकड़ा गया; सभी मेहमानों को मेज के नीचे छिपने को कहा गया, सभी सुरक्षित

    3 hours ago

    1

    0

    वॉशिंगटन में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायर किया। ट्रम्प और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे। बाद में ट्रम्प ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। हालांकि पहले खबर आई थी कि हमलावर को मार गिराया गया है। सीक्रेट सर्विस के निर्देश पर कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को टेबल के नीचे झुकने को कहा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मी तुरंत स्टेज पर पहुंच गए और पूरे कार्यक्रम स्थल को सुरक्षित किया। घटना के बाद कई लोग बाहर निकलते नजर आए, लेकिन स्टेज से यह घोषणा की गई कि कार्यक्रम जल्द ही शुरू होगा। हालांकि यह साफ नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रम्प कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं। राष्ट्रपति ट्रम्प पहली बार कॉरस्पॉन्डेंट डिनर में शामिल हुए थे। वह घटना से कुछ मिनट पहले ही पहुंचे थे और पत्नी मेलानिया के साथ बातचीत कर रहे थे। होटल के अंदर की 4 तस्वीरें… ट्रम्प बोले- आज की शाम काफी हलचल भरी रही ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, वॉशिंगटन में आज की शाम काफी हलचल भरी रही। सीक्रेट सर्विस और लॉ एन्फोर्समेंट एजेंसियों ने शानदार काम किया। उन्होंने तेजी से कार्रवाई की। हमलावर को पकड़ लिया गया है और मैंने सुझाव दिया है कि हम कार्यक्रम जारी रखें। चश्मदीद बोले- तेज धमाके की आवाज सुनी, मेजों के नीचे दुबके रहे न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्टर रीना भारद्वाज ने बताया, वॉशिंगटन के हिल्टन होटल के बैंक्वेट हॉल में अफरा-तफरी मच गई। मैंने सबसे पहले एक तेज आवाज सुनी। मुझे लगा कि शायद बर्तनों के गिरने की आवाज थी। लेकिन कुछ ही सेकेंड में मैंने देखा कि वेटर अपनी ट्रे लेकर अंदर भाग रहे थे और सुरक्षित जगह ढूंढ रहे थे। तभी मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है। टेबल पर बैठे लोग नीचे छिप गए। जब मुझे लगा कि अब उठना सुरक्षित है, तो मैंने देखा कि सुरक्षाकर्मी लंबी बंदूकें लिए मंच पर खड़े थे। अमेरिकी राष्ट्रपति को बाहर ले जाया जा चुका था। स्कॉट बेसेंट, काश पटेल, पीट हेगसेथ, विटकॉफ समेत उनके सभी कैबिनेट सदस्यों को एक-एक करके बाहर ले जाया गया। कार्यक्रम जल्द ही फिर से शुरू होने वाला है, यही घोषणा की गई है। CNN की व्हाइट हाउस चीफ कॉरस्पॉन्डेंट कैटलिन कोलिंस ने बताया, हम हिल्टन के बॉलरूम के अंदर थे। गोलियों की आवाज सुनाई देने के कुछ ही मिनटों के अंदर एजेंटों ने कमरे को घेर लिया और मुख्य गलियारे से दौड़ते हुए अंदर आए। क्योंकि कैबिनेट के अधिकारी पूरे कमरे में अलग-अलग जगहों पर बैठे थे, इसलिए उनमें से कई लोग जमीन पर ही लेटे रहे और जब राष्ट्रपति को मंच से बाहर निकाला जा रहा था, तब तक वे मेजों के नीचे दुबके रहे। व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर सालाना कार्यक्रम है कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर मीडिया और राजनीति का एक एक खास सालाना कार्यक्रम होता है। इसे व्हाइट हाउस कवर करने वाले पत्रकारों का संगठन व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन आयोजित करता है। इसमें राष्ट्रपति खुद पर, अपने विरोधियों पर और मीडिया पर मजाक करते हैं। ट्रम्प पिछले साल इसमें शामिल नहीं हुए थे। वे 2011 में एक गेस्ट के रूप में आए थे। तभी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनका मजाक बनाया था। जिसके बाद ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का फैसला किया था। दो साल पहले रैली के दौरान ट्रम्प पर हमला हुआ था, गोली चीरकर निकली थी अमेरिका में 13 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। 20 साल के हमलावर ने 400 फीट दूर से 8 राउंड गोलियां फायर कीं। इनमें से एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान को चीरते हुए निकल गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jagannath Temple से जुड़े हैरान करने वाले रहस्य
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में मां की गोद से बच्चा किडनैप, पुलिस ने घेराबंदी कर 45 मिनट में बरामद किया, 2 अरेस्ट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment