Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बरेली में नदी में नहाते समय जीजा-साले की डूबने से मौत, दोस्त आधे घंटे तक लगाता रहा मदद की गुहार

    1 day ago

    2

    0

    बरेली में शनिवार को नदी में नहाते समय जीजा-साले की डूबने से मौत हो गई। भीषण गर्मी के चलते दोनों गांव के पास बहने वाली कैलाश नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना के समय साले का दोस्त नदी के ऊपर बने पुल पर खड़ा था। दोनों को डूबते देखने पर वह चिल्लाते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाने लगा। आधे घंटे तक वो चिल्लाता रहा, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए, तब तक दोनों गहरे पानी में समा चुके थे। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। मामला भुता थाना क्षेत्र के अहिरौला गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में दहेज में नहीं मिली बुलेट-दूल्हा बारात लेकर नहीं आया, इंतजार करती रही दुल्हन-मेहमान लौटे सहारनपुर के 62 फुटा रोड स्थित ताज पैलेस में शनिवार को होने वाली एक शादी उस समय टूट गई, जब दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं। दुल्हन सुबह से बारात का इंतजार करती रही, लेकिन शाम तक दूल्हा और उसके परिजन नहीं पहुंचे। इसके बाद खुशी का माहौल मायूसी में बदल गया। मामला थाना मंडी क्षेत्र की हसन कॉलोनी का है। पीड़ित दीन मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी नगमा का निकाह कांधला निवासी समीर के साथ 27 जून को तय था। बारात ताज पैलेस में पहुंचनी थी, लेकिन निर्धारित समय तक कोई नहीं आया। यहां पढ़ें पूरी खबर अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का 85 साल की उम्र में निधन, 8 महीने से बीमार थे अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का 85 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने सुबह 11 बजे अपने आश्रम में अंतिम सांस ली। महंत हाई ब्लड प्रेशर और शुगर सहित कई बीमारियों से पीड़ित थे। पिछले 8 महीनों से उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान करीब तीन बार उन्हें लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महंत संत रामदास सीएम योगी के करीबी महंतों में गिने जाते थे। सीएम योगी ने उनके दुख जताया है। X पर लिखा- यह संत समाज और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। पढ़ें पूरी खबर… योगी बोले- 2014 से पहले दुश्मन देश आंख दिखाते थे, अब एयर और सर्जिकल स्ट्राइक होते हैं CM योगी शनिवार को भाजपा महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए गोरखपुर पहुंचे। कहा- 2014 के पहले दुश्मन देश हमारे सैनिकों के साथ क्रूरता करते थे। चोरी छिपे उनके साथ अत्याचार कर लेते थे। सरकारें कहती थीं कि बोलना नहीं है, कहीं संबंध खराब न हो जाए। यानी देश की कीमत पर संबंध बनाने की चिंता थी। उन्होंने कहा- लेकिन, 2014 के बाद दुश्मन की आंख से आंख मिलाने का सामर्थ्य आया। अब अगर दुश्मन भारत की सीमा पर अतिक्रमण और भारत के जवानों पर चोरी छिपे हमला करता है तो एयर स्ट्राइक और सर्जिक्रल स्ट्राइक से भी कोई रोक नहीं सकता। योगी ने कहा- आज नक्सलवाद बामुश्किल एक, दो जनपद तक सीमित रह गया है, वह भी कुछ दिन में समाप्त हो जाएगा। कश्मीर का आतंकवाद खत्म हो गया। पूर्वोत्तर का उग्रवाद खत्म हो गया। सुरक्षा ही नहीं होगी तो विकास कैसे होगा। सुरक्षा के कारण ही देश में विकास के कार्य हो रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर चंदौली में मां ने दो साल के बेटे के साथ किया सुसाइड, पति को मैंगो जूस लाने बाजार भेजा, फिर फंदे से लटककर दे दी जान चंदौली में मां ने अपने दो साल के बेटे के साथ आत्महत्या कर ली। पत्नी ने पहले पति को बेटे के लिए मैंगो जूस लाने बाजार भेज दिया। पति के घर से निकलते ही बेटे के साथ साड़ी के फंदे से लटक गई। थोड़ी देर में पति जब घर लौटा तो कमरे की खिड़की से देखा कि पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। उसी साड़ी का दूसरा सिरा मासूम बेटा के गले में लिपटा हुआ था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर मां-बेटे को नीचे उतारा गया और एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर बरेली में ताजिया जुलूस में नोट उड़ाने पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा बरेली में शुक्रवार शाम मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस में नोट उड़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। घटना बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदार्थपुर गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में 25 हजार की इनामी सुमन मिश्रा गिरफ्तार; नौकरी के नाम पर डॉक्टर से ठगी, अमित मिरिंडा गैंग कनेक्शन की जांच मेरठ पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर डॉक्टर दंपति से 70 लाख रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रही 25 हजार रुपये की इनामी आरोपी सुमन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। सुमन मिश्रा पिछले दो साल से फरार थी। उसे शुक्रवार को लखनऊ से पकड़ा गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सुमन मिश्रा और उसके पति पंकज मिश्रा पर एक डॉक्टर दंपति को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 70 लाख रुपये ठगने का आरोप है। इस संबंध में वर्ष 2025 में टीपीनगर थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सुमन के पति पंकज मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पढ़िए पूरी खबर सरकारी कर्मचारी बता महिला से ठगी; गोरखपुर में आरोपी अरेस्ट, जालसाज ने कब्जे की जमीन छुड़ाने का दावा किया गोरखपुर में सरकारी कर्मचारी बनकर महिला से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को यह यकीन दिलाया कि आईजीआरएस से जुड़ा एक अधिकारी है और उसकी कब्जे की जमीन छुड़वाने में मदद करेगा। बदले में उसने पहले 8000 रुपए लिए। फिर 20 हजार और डिमांड करने लगा। तब महिला ने उसे रिस्तेदार के घर पैसे लेने के लिए भेजे। जहां शक होने पर मामले का खुलासा हुआ। तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके से पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पढ़िए पूरी खबर फिरोजाबाद में पति ने की पत्नी की हत्या; बेटी के सामने बेलचे से किया वार, आरोपी फरार फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक पति ने अपनी सो रही पत्नी की बेलचे से वार कर हत्या कर दी। यह घटना प्रतापपुर रोड स्थित उनके घर में हुई, जहां उनकी बेटी भी पास में सो रही थी और वारदात की चश्मदीद बनी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस बेटी के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंप्यूटर ऑपरेटर ने थाने से 32 हथियार चुराकर राजस्थान भेजे:मामा के बेटे ने हरियाणा-यूपी में बेचे; फरीदाबाद पुलिस ने अभी तक 20 को पकड़ा
    Next Article
    बर्थडे से 3 दिन पहले लखनऊ में छात्र की मौत:कोचिंग के हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरा; पिता बोले- सेना में जाना चाहता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment