Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में आकाश कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, 100 से ज्यादा छात्र क्लास से भागे

    19 hours ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार को आकाश कोचिंग सेंटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बेसमेंट में धुआं उठने पर छात्र तुरंत भागकर सड़क पर आ गए। इस दौरान करीब 100 से अधिक स्टूडेंट्स कोचिंग में पढ़ाई कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बेसमेंट से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद कोचिंग प्रबंधन ने सभी कक्षाएं खाली कराईं। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के दौरान कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी कोचिंग सेंटर पहुंचे। यहां पर फायर के इंतजाम सही मिले। पढ़िए पूरी खबर हापुड़ में ट्रक ने 8 को रौंदा, बच्ची समेत 2 की मौत; बस का इंतजार कर रहे थे हापुड़ में मंगलवार सुबह एक बेकाबू ट्रक (ट्राले) ने 8 लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक मासूम बच्ची सहित 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे का शिकार हुए लोग बस से गोंडा से दिल्ली जा रहे थे। देहात थाना क्षेत्र में बस खराब हो गई। चालक ने सड़क किनारे गाड़ी रोक दी। इसके बाद सभी यात्री दूसरी बस का इंतजार करने के लिए नीचे उतरकर डिवाइडर के पास खड़े हो गए। इसी बीच, एक बेकाबू ट्रक ने यात्रियों को रौंद दिया। पढ़िए पूरी खबर… RPF दरोगा ने 5 सेकंड में बचाई यात्री की जान, कानपुर सेंट्रल पर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसा कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक दरोगा ने सूझबूझ से एक यात्री की जान बचा ली। चलती ट्रेन से उतरने के दौरान यात्री असंतुलित होकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया था। महज पांच सेकेंड के भीतर मौके पर पहुंचे RPF दरोगा ने उसे बाहर खींच लिया। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 12382 पूर्वा एक्सप्रेस सोमवार रात प्लेटफॉर्म संख्या-5 पर पहुंची थी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था। ट्रेन की स्पीड थमी नहीं थी, जिससे वह संतुलन खो बैठा और गिर गया। गिरने के बावजूद यात्री ने ट्रेन के गेट का हैंडल पकड़ रखा था, जबकि ट्रेन आगे बढ़ रही थी।पढ़िए पूरी खबर… नोएडा की केपटाउन सोसाइटी में युवक को महिला ने मारे 20 थप्पड़, डीजी कनेक्शन नहीं मिलने से थी नाराज नोएडा के सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी के मेंटेनेंस कार्यालय में एक महिला ने युवक के साथ मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार, महिला अपने फ्लैट में डीजी (डीजल जनरेटर) कनेक्शन नहीं मिलने से नाराज थी। इसी बात को लेकर वह मेंटेनेंस कार्यालय पहुंची थी। यहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि महिला के साथ आए व्यक्ति ने मेंटेनेंस विभाग में तैनात युवक के हाथ पकड़ लिए, जिसके बाद महिला ने करीब 47 सेकेंड के भीतर उसे 20 थप्पड़ जड़ दिए। पढ़िए पूरी खबर… सीएम योगी का आगरा दौरा कैंसिल: लखनऊ में अग्निकांड के बाद लिया फैसला लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी का मंगलवार का आगरा दौरा निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही अन्य मंत्रियों के प्रस्तावित कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री को आगरा मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करनी थी। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, वह करीब साढ़े तीन घंटे शहर में रहने वाले थे। इस दौरान उनका विशेष फोकस लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा पर था। फिलहाल, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर प्रस्तावित समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली सेंट्रल जेल से उम्रकैद का कैदी भागा:खेती का काम करने फॉर्म पर गया था; 4 टीमें ढूंढ रहीं, 7 जेलकर्मी सस्पेंड
    Next Article
    भाई-भाभी, भतीजे का हत्यारोपी बोला- पिता को भी मारना था:IAS अफसर बनना चाहता था, पढ़ाई छुड़वा दी; खाना तक नहीं देते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment