Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 59 जिलों में NEET री-एग्जाम आज:3.5 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे, बस किराए आधा देना होगा; पेपर ले जाने वाली गाड़ियों में GPS लगा

    21 hours ago

    1

    0

    मेडिकल एट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 के री-एग्जाम रविवार को यूपी के 59 जिलों में होंगे। कुल 3.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है। CM योगी ने छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाने पर किराए में 50% छूट दी जाएगी। इसके अलावा दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाने वाले उम्मीदवारों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए हैं। इससे पहले 3 मई को NEET एग्जाम हुआ था। फिर पेपर लीक के चलते 12 मई को एग्जाम कैंसिल कर दिया गया था। नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा NTA ने स्पष्ट किया है कि 3 मई को जिस एडमिट कार्ड से एग्जाम दिया था, वह 21 जून को री-एग्जाम में मान्य नहीं होगा। नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। क्योंकि, कई छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में नए एग्जाम सेंटर दिए गए हैं। एग्जाम सेंटर पर किस तरह होगी जांच, जानिए एग्जाम पेपर ले जाने वाले वाहनों की GPS ट्रैकिंग होगी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि एग्जाम से एक दिन पहले शनिवार को आयोजित मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा और संचालन व्यवस्थाओं की जांच की गई। प्रश्न पत्र और अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई। सभी सेंटरों पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट और इनविजिलेटर की ड्यूटी लगाई गई है। एग्जाम की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। गोपनीय प्रश्न पत्र और अन्य सामग्री सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत रखी जाएगी। एग्जाम सामग्री ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग होगी और उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। सभी एग्जाम सेंटर CCTV निगरानी में रहेंगे और उनकी लाइव मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से की जाएगी। अफवाहों से बचने की अपील, सोशल मीडिया पर नजर NTA ने बताया कि डिजिटल क्षेत्र में अधिकारी 24 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग पर नजर जमाए हुए हैं, ताकि फेक पेपर, गलत सूचनाओं और संदिग्ध गतिविधियों को एग्जाम से दूर रखा जा सके। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और गड़बड़ियों को रोका जा सके। अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और पेपर लीक या एग्जाम से जुड़ी अफवाहों से बचने की अपील की है। संदिग्ध संदेशों और चैनलों की जानकारी NTA या साइबर अपराध एजेंसियों को देने को कहा गया है। एजेंसी ने छात्रों से शांत रहने, अपनी तैयारी पर भरोसा रखने और जरूरत पड़ने पर Tele-MANAS (14416) जैसी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी है। NEET UG एग्जाम 2026 : क्वालिफाइंग मार्क्स NEET-UG में 22.79 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया NEET-UG री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित हो रहा है। इस एग्जाम के लिए 22.79 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। वहीं, साल 2025 में NEET-UG का आयोजन 4 मई को देश भर के 5 हजार से ज्यादा सेंटर पर हुआ था। 22.7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें 13.76 लाख लड़कियों और 9.98 लाख लड़के थे। इस तरह 20.8 लाख कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- केशव बोले- राजभर का सपा टूटने का दावा गलत:भाजपा को उनके सांसदों की जरूरत नहीं, करणी सेना के अध्यक्ष भी हल्के आदमी डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने मंत्री ओपी राजभर के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सपा टूटेगी और उसके सांसद भाजपा में शामिल होंगे। केशव ने प्रयागराज में शनिवार को कहा कि राजभर की बातों में कोई दम नहीं। भाजपा को समाजवादी जैसी खराब पार्टी के लोगों की जरूरत नहीं है। इससे पहले केशव ने गुरुवार को कहा था कि सपा के 25 से 26 सांसद भाजपा में आने के लिए तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:एयरफोर्स ने पहुंचाए NEET पेपर, परीक्षा आज; होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद; केशव बोले- मंत्री राजभर की बातों में दम नहीं
    Next Article
    मामा ने 9 माह की बच्ची से दुष्कर्म किया:गोरखपुर में खेत में खून से लथपथ मिली मासूम, आरोपी बोला- शराब के नशे में गलती हो गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment