Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मामा ने 9 माह की बच्ची से दुष्कर्म किया:गोरखपुर में खेत में खून से लथपथ मिली मासूम, आरोपी बोला- शराब के नशे में गलती हो गई

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में मामा ने 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद खून से लथपथ बच्ची को खेत में छोड़कर भाग गया। सुबह घर से 500 मीटर दूर खेत में बच्ची खून से लथपथ मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्ची को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां ब्लीडिंग नहीं रुकने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पूरी घटना शनिवार समय गुलरिहा थाना क्षेत्र में हुई। 2 तस्वीरें देखिए- घर से 500 मीटर दूरी पर बेहोश मिली मासूम गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक 9 माह की बच्ची शुक्रवार रात अपनी मां के पास सो रही थी। रात करीब 2 बजे जब मां की नींद खुली तो बच्ची बिस्तर से गायब थी। इसके बाद परिवार के लोग पूरी रात गांव और आसपास के इलाकों में बच्ची की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में टीनशेड के पास बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट ले गए, जहां से चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरु अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर बच्ची के नाबालिग मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह तीन दिन पहले चंडीगढ़ से अपनी बहन के घर आया था। शुक्रवार रात उसने अपने बहनोई के साथ शराब पी थी। देर रात करीब 12 बजे वह उठा और सो रही बच्ची को गोद में लेकर घर से निकल गया। पुलिस के अनुसार आरोपित बच्ची को घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। CCTV खंगाल रही पुलिस, ग्रामीणों से पूछताछ इस घटना के बाद गांव तनाव का माहौल हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अकालु और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही, यह पता लगाने के लिए कि रात में बच्ची को वहां कौन लेकर आया, पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी खंगाल रही थी। इसी बीच बच्ची के रिश्तेदार मामा की गतिविधि संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया- सूचना पर बच्ची को तत्काल अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। पीड़ित के मामा से कड़ाई से पूछताछ की गई तो, उसने बताया कि शराब के नशे में उसने गंदी हरकत की है। आरोपी नाबालिग है, उसे अभिरक्षा में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 59 जिलों में NEET री-एग्जाम आज:3.5 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे, बस किराए आधा देना होगा; पेपर ले जाने वाली गाड़ियों में GPS लगा
    Next Article
    लखनऊ में काली थार ने युवक को कुचला, मौत:नाराज लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment