Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में काली थार ने युवक को कुचला, मौत:नाराज लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, चालक फरार

    23 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम थार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार काली थार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। युवक की मौत से नाराज लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मुआवजा समेत दोषी वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। 2 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… घर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, मंडोली काकोरी निवासी हिमालय (26) पुत्र शिवमंगल शनिवार देर रात निजी काम से बाहर गया था। गोलाकुंआ गांव के सामने से वो हरदोई रोड पार कर रहा था कि वहां से लौटते समय एक तेज रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह करीब 100 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने हिमालय को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने लगाया जाम घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। डेढ़ घंटा जाम लगने के बाद यातायात सामान्य कराया गया। जानकारी के मुताबिक, हिमालय अपने परिवार में सबसे बड़े थे। परिवार में उनके अलावा एक भाई हिमांशु और दो बहनें हिमांशी व रागिनी हैं। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल से खाना देकर लौट रहा था हिमालय गौतम का भाई हिमांशु कुछ दिन पहले पेड़ से गिरकर घायल हो गया था। जिसका इलाज एरा अस्पताल में चल रहा था। शनिवार शाम में हिमालय अस्पताल खाना देने गया था। वहां से वह ऑटो से वापस गोला कुआं पर आया। जिसके बाद वह हरदोई रोड पैदल पार कर रहा था। तभी मलिहाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार वाहन ने हिमालय को जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन हादसे से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मृतक का शव रख कर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मुआवजा समेत दोषी वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने ग्रामीणों को शान्त कराकर हरदोई रोड का ट्रैफिक दूसरी तरफ से संचालित कराया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा काकोरी और दुबग्गा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से करीब डेढ़ घंटे तक परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद परिजन शांत हुए, जिसके बाद जाम समाप्त कर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के संबंध में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मामा ने 9 माह की बच्ची से दुष्कर्म किया:गोरखपुर में खेत में खून से लथपथ मिली मासूम, आरोपी बोला- शराब के नशे में गलती हो गई
    Next Article
    बागपत में पति ने पत्नी को फावड़े से काट डाला:पुलिस को फोन कर बोला- साहब मुझे गिरफ्तार कर लो, लव मैरिज की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment