Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में पति ने पत्नी को फावड़े से काट डाला:पुलिस को फोन कर बोला- साहब मुझे गिरफ्तार कर लो, लव मैरिज की थी

    23 hours ago

    1

    0

    बागपत में शनिवार को पति ने पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। उसने 2 वार गर्दन पर और एक सिर पर किया। पत्नी जमीन पर गिरकर तड़पने लगी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पति ने पुलिस को फोन कर कहा- साहब, मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है। मुझे आकर गिरफ्तार कर लीजिए। दरअसल, पति-पत्नी 2 साल से अलग रह रहे थे। पत्नी 5 साल के बेटे के साथ बेंगलुरू में रह रही थी। जबकि, पति दिल्ली में रहता था। उनकी 6 साल की बेटी गांव में अपनी दादी के साथ रहती थी। दोनों ने 8 साल पहले लव मैरिज की थी। शनिवार को पति-पत्नी बच्चों से मिलने घर आए थे। पत्नी ने बेटी को साथ ले जाने की बात कही। इस दौरान पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हो गया और पति ने गुस्से में आकर हत्या कर दी। सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए… खैला गांव में राहुल (30) अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में मां शीला (50), पत्नी मनीषा (25), 5 साल का बेटा कविश और 6 साल की बेटी किट्टो हैं। 8 साल पहले हरिद्वार में राहुल की मुलाकात मनीषा से हुई थी। उस समय राहुल एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दोनों के बीच अफेयर हुआ। इसके बाद उन्होंने लव मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों खैला गांव आकर रहने लगे। शादी के करीब एक साल बाद दोनों दिल्ली चले गए। वहां राहुल ऑटो चलाने लगा, जबकि मनीषा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगी। इस बीच दोनों के 2 बच्चे भी हुए। घरवालों के अनुसार, पिछले 2 साल से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। झगड़े के बाद मनीषा नाराज होकर बेंगलुरू चली गई। वहां नौकरी करने लगी। वह अपने साथ बेटे कविश को भी ले गई थी। बच्चों से मिलने गांव आए थे पति-पत्नी शनिवार को मनीषा बेंगलुरू से और राहुल दिल्ली से बच्चों से मिलने के लिए आए थे। दोपहर में पूरे परिवार ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद राहुल की मां शीला के साथ दोनों बच्चे दूसरे कमरे में चले गए। इसी बीच मनीषा ने बेंगलुरू लौटने की बात राहुल से कही। वह बेटी को भी अपने साथ ले जाना चाहती थी। राहुल ने बेटी को भेजने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में फावड़े से गले और सिर पर किया हमला झगड़ा बढ़ने पर राहुल ने घर में रखे फावड़े से मनीषा पर हमला कर दिया। राहुल ने 2 वार गर्दन पर और एक सिर पर किया। इससे मनीषा का गला कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद राहुल ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद चांदीनगर थाना प्रभारी अतर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहुल को हिरासत में ले लिया। अतर सिंह ने बताया कि पति से पूछताछ की जा रही है। सबूत जुटाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… 'फिल्में देखकर लाश जलाई, सोचा था बच जाएंगे':यूपी में 2 हत्यारों को फांसी की सजा, कोर्ट बोला- जान लेने का हक सिर्फ भगवान को ‘आरोपी हिंसक मानसिकता के हैं, इसलिए हत्या करने के बाद लाश जलाई। जिंदगी भगवान की देन है। इसे खत्म करने का हक भी सिर्फ भगवान को है। अगर कोई इंसान किसी दूसरे की जान छीनता है, तो उसे जिंदा रहने का हक नहीं। ’ यह बात मुजफ्फरनगर में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज ने कही। उन्होंने चर्चित राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद 2 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में काली थार ने युवक को कुचला, मौत:नाराज लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, चालक फरार
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:4 घंटे तक CNG पंप आग से जलता रहा, दालमंडी में अब तक 164 मकानों पर चला हथौड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment