Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में आज NEET-UG परीक्षा:आठ केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस मुस्तैद

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) आज जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। पुलिस और प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा से एक दिन पहले, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने पुलिस लाइन सभागार में परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय से पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करें और पूरी सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों, अभिभावकों और आमजन के साथ शालीन व्यवहार किया जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने को कहा गया। साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। इस ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सिकंद्राबाद दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में दो कोतवाली प्रभारियों का तबादला:सीएम के आगमन से पहले एसपी ने किया फेरबदल
    Next Article
    आज NEET री-एग्जाम, मुज़फ्फरनगर पुलिस हाई अलर्ट:सुरक्षा घेरे में 13 परीक्षा केंद्र, डबल लॉक में सुरक्षित प्रश्नपत्र, हर सेंटर पर CCTV और फ्रिस्किंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment