Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज NEET री-एग्जाम, मुज़फ्फरनगर पुलिस हाई अलर्ट:सुरक्षा घेरे में 13 परीक्षा केंद्र, डबल लॉक में सुरक्षित प्रश्नपत्र, हर सेंटर पर CCTV और फ्रिस्किंग

    4 hours ago

    1

    0

    मुज़फ्फरनगर में आज आयोजित हो रही NEET UG Re-Exam 2026 को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जनपद के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। SSP संजय कुमार वर्मा ने परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। SSP के अनुसार परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री को डबल लॉक व्यवस्था में सुरक्षित रखा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर पुलिस अधिकारियों की तैनाती के साथ महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को अभ्यर्थियों की चेकिंग और फ्रिस्किंग के लिए लगाया गया है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके अलावा होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष निगरानी है, ताकि किसी भी अफवाह, पेपर लीक या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में आज NEET-UG परीक्षा:आठ केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस मुस्तैद
    Next Article
    प्रतापगढ़ में प्रेम की हुई जीत:6 घंटे पुलिस पंचायत के बाद सानिया-अमन ने मंदिर में पिता की सहमति से किया विवाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment