Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में प्रेम की हुई जीत:6 घंटे पुलिस पंचायत के बाद सानिया-अमन ने मंदिर में पिता की सहमति से किया विवाह

    6 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र में एक अंतरधार्मिक विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां सानिया बानो और अमन कुमार ने सामाजिक बाधाओं को पार करते हुए शादी कर ली। यह विवाह 6 घंटे की 'पुलिस पंचायत' और युवती के पिता की सहमति के बाद मंदिर में संपन्न हुआ। दाऊदपुर गांव के रहने वाले सानिया और अमन के घरों के बीच की दूरी मात्र 300 मीटर है। दोनों पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध में थे। जब इस रिश्ते की जानकारी युवती के परिजनों को हुई, तो उन्होंने इसका विरोध किया। मामला तब गंभीर हो गया जब युवती के पिता खुर्शीद आलम ने शनिवार को पट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया। यहां लगभग 6 घंटे तक 'पुलिस पंचायत' चली, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों को समझाया और मामले को सुलझाने का प्रयास किया। लंबी बातचीत के बाद, सानिया के पिता ने अपनी बेटी की खुशी को प्राथमिकता देते हुए दोपहर करीब चार बजे इस रिश्ते के लिए अपनी सहमति दे दी।सहमति मिलते ही तनाव का माहौल खुशी में बदल गया। इसके बाद, सानिया और अमन का विवाह पूरे विधि-विधान से एक मंदिर में संपन्न कराया गया। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों का पालन किया और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। युवती ने शपथ पत्र के माध्यम से स्वेच्छा से अमन को अपना जीवनसाथी चुना, जबकि अमन ने भी जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया। किसी भी संभावित विवाद से बचने के लिए, जोड़े ने नोटरी के समक्ष पहले ही एक विवाह नामा (हलफनामा) तैयार करा लिया था। इसमें स्पष्ट किया गया था कि यह विवाह पूरी तरह से आपसी सहमति से हुआ है। इस अनोखी शादी में गांव के खुर्शीद आलम और अमर बहादुर गवाह बने। इस अंतरधार्मिक विवाह की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई है।लोग इसे 'प्यार की जीत' और 'साम्प्रदायिक सौहार्द' की एक अनूठी मिसाल के रूप में देख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज NEET री-एग्जाम, मुज़फ्फरनगर पुलिस हाई अलर्ट:सुरक्षा घेरे में 13 परीक्षा केंद्र, डबल लॉक में सुरक्षित प्रश्नपत्र, हर सेंटर पर CCTV और फ्रिस्किंग
    Next Article
    संभल में दो पक्षों में फायरिंग और मारपीट:युवक को गोली लगी, 10 घायल; आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, पुलिस से नोकझोंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment