Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय की जनसभा:खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की समीक्षा की

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने रविवार को गाजियाबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। सबसे पहले, वे नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित एक जनसमागम में शामिल हुए। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया। इस जनसमागम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी, युवा, महिलाएं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने मंत्री का पुष्पगुच्छ और मालाएं पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में मनोज कुमार पांडेय ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया, साथ ही भाजपा की सेवा और सुशासन की नीति को जनता के हित में समर्पित बताया। मंत्री ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से आती है। उन्होंने पंकज शर्मा की संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। कार्यक्रम में संजय शर्मा, करण शर्मा, मन्नू लव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे। जनसमागम में भाग लेने के बाद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने खाद्य एवं रसद विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में मेरठ मंडल के गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बागपत और गौतमबुद्धनगर जनपदों के विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। समीक्षा बैठक में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं खरीद, भंडारण और एफसीआई डिपो तक प्रेषण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मेरठ मंडल में 51 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 36,453.98 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जो लक्ष्य का 71.48 प्रतिशत है। गाजियाबाद में 88.97 प्रतिशत, मेरठ में 87.42 प्रतिशत, हापुड़ में 84.38 प्रतिशत और बागपत में 61.03 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की पिटाई मामले में 9 गिरफ्तार:मिर्जापुर में कंतित मजार के पास बाइक टक्कर के बाद हुई थी मारपीट
    Next Article
    लखनऊ के डीएवी ग्राउंड में योग दिवस:सनातनी पंजाबी महासभा ने उत्साहपूर्वक किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment