Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की पिटाई मामले में 9 गिरफ्तार:मिर्जापुर में कंतित मजार के पास बाइक टक्कर के बाद हुई थी मारपीट

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित कंतित मजार इलाके में एक युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। दो दिन पहले कंतित मजार के पास गोलू यादव नामक युवक की बाइक एक अन्य वाहन से टकरा गई थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। वहां मौजूद कई युवकों ने गोलू यादव की पिटाई कर दी। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट में शामिल युवकों की पहचान की। लगातार दबिश देकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वीडियो में दिख रहे अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    135 वाहनों का चालान, 3.42 लाख जुर्माना वसूला:बिरनो टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान में कार्रवाई
    Next Article
    गाजियाबाद में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय की जनसभा:खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की समीक्षा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment