Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:एयरफोर्स ने पहुंचाए NEET पेपर, परीक्षा आज; होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद; केशव बोले- मंत्री राजभर की बातों में दम नहीं

    23 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, देश में पहली बार NEET के पेपर एयरफोर्स के विमानों से पहुंचाए गए। उधर, ईरान ने फिर से होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे महाराष्ट्र में हनुमान मंदिर की छत गिरने की खबर बताएंगे, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद किया, लेबनान पर जारी इजराइली हमलों के बाद फैसला ईरान ने एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया। लेबनान में जारी इजराइली हमलों के कारण यह फैसला लिया गया। इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच शुक्रवार को सीजफायर की सहमति बनी थी। लेकिन 8 घंटे बाद ही इजराइल ने हमला कर दिया। अल जजीरा के मुताबिक, इजराइली सेना ने ड्रोन और तोपों से नबाहितए इलाके में हमला किया जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। नेतन्याहू बोले- अटैक जारी रहेगा: इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इजराइल गाजा और लेबनान में अपने सैन्य अभियान जारी रखेगा। पूरी खबर पढ़ें... 2. एयरफोर्स ने पहुंचाए NEET पेपर, री-एग्जाम आज; 2 लाख कर्मियों ने मॉक ड्रिल की आज दोपहर 2 बजे से NEET-UG की दोबारा परीक्षा होगी। इसमें 22 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। देश में पहली बार NEET-UG के क्वेश्चन पेपर एयरफोर्स के Mi-17 विमानों से पहुंचाए गए। परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को 551 शहरों में बने एग्जाम सेंटर्स पर मॉक ड्रिल की। ग्राउंड पर 2 लाख से ज्यादा कर्मी और 6,669 सेंटरों पर ऑब्जर्वर मौजूद रहे। NTA ने दावा किया कि लीक रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। MP में सेंटर से CCTV चोरी: मध्य प्रदेश के महू में एग्जाम सेंटर से CCTV कैमरे चोरी होने की खबर सामने आई। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे में ही चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर कैमरे बरामद कर लिए। उनसे कैमरे चुराने का मकसद पूछा जा रहा है। नागपुर के छात्र का सेंटर अबू धाबी: NEET-UG री-एग्जाम से पहले एग्जाम सेंटर के अलॉटमेंट को लेकर गड़बड़ियां सामने आईं। नागपुर के एक छात्र को गलती से अबू धाबी और भुवनेश्वर की छात्रा को 2300 किमी दूर देहरादून का केंद्र मिला। हालांकि, NTA ने बाद में सुधार किया। पूरी खबर पढ़ें... 3. राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस- चंपत राय पर एक्शन लगभग तय, ट्रस्टी अनिल भी हटाए जा सकते हैं अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की SIT जांच में 150 संदिग्धों के नाम सामने आए। इनमें से 25 लोगों पर कार्रवाई हो सकती है सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा पर कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है। दोनों को पद से हटाया जा सकता है। SIT अपनी रिपोर्ट जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है। अब तक ₹2 करोड़ की बरामदगी: चढ़ावा चोरी मामले में 5 लोगों लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर उर्फ टिन्नू की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई है। ये सभी मंदिर में दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े थे। मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी टिन्नू के घर से 13 जून को सोना मिला था। हालांकि, सोना कितना है, यह अभी कन्फर्म नहीं है। पूरी खबर पढ़ें... 4. महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर की छत गिरी, 7 की मौत, 25 घायल महाराष्ट्र के परभणी जिले में हनुमान मंदिर की निर्माणाधीन छत गिर गई। मलबे में दबने से 7 की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ले रहे थे। CCTV फुटेज में सेंट्रिंग स्ट्रक्चर अचानक टूटता दिखाई दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंडप में मौजूद लोगों ने मलबा हटाया: रिपोर्ट्स के मुताबिक परभणी के हनुमान मंदिर के ठीक सामने सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी सभा मंडप की छत अचानक ढह गई। लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें... 5. केशव बोले- राजभर का सपा टूटने का दावा गलत, भाजपा को उनके सांसदों की जरूरत नहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने मंत्री ओपी राजभर के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सपा टूटेगी और उसके सांसद भाजपा में शामिल होंगे। केशव ने प्रयागराज में शनिवार को कहा कि राजभर की बातों में कोई दम नहीं। भाजपा को सपा जैसी खराब पार्टी के लोगों की जरूरत नहीं है। राजभर 4 दिनों से सपा टूटने का दावा कर रहे: मंत्री राजभर पिछले 4 दिनों में 9 बार सपा के टूटने का दावा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अखिलेश के चाचा रामगोपाल यादव ने अमित शाह को पर्ची सौंप दी है। उनसे कहा है कि इतने सांसदों को आप पार्टी में ले लीजिए। अंबेडकरनगर में कल लगातार चौथे दिन राजभर ने सपा के टूटने का दावा किया। केशव बोले- करणी सेना अध्यक्ष हल्के आदमी: अलीगढ़ में करणी सेना के अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद ने कहा- ये इतने हल्के लोग हैं कि उन्हें यह भी ध्यान नहीं रहता कि कब क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं। शुक्रवार को सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा था- भाजपा राज में हमें लगा था कि सड़कें ऐश्वर्या राय और हेमा मालिनी के गाल की तरह सड़कें चिकनी हो गई हैं। लेकिन, अलीगढ़ की सड़कें डिप्टी सीएम केशव मौर्य के गाल की तरह खुरदरी हैं। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... 20 ई-रिक्शा में बारात लेकर पहुंचा दुल्हा यूपी के लखीमपुर खीरी में दूल्हा 20 ई-रिक्शा लेकर अपनी बारात में पहुंचा। 10 किमी तक निकली इस अनोखी बारात में 150 बाराती शामिल हुए। दूल्हा राजेश सिंह ने कहा कि उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए ऐसा किया है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों को आने वाले दिनों में काम से जुड़े नए अवसरों की दिशा साफ हो सकती है। वृष राशि वालों को प्रॉपर्टी, इन्वेस्टमेंट या रुकी हुई पेमेंट से जुड़ी राहत मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर में रोज का चढ़ावा 1 लाख से कम हुआ:पहले दानपेटियों से ₹12 लाख तक निकलते थे; श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं हुई
    Next Article
    यूपी के 59 जिलों में NEET री-एग्जाम आज:3.5 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे, बस किराए आधा देना होगा; पेपर ले जाने वाली गाड़ियों में GPS लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment