Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 5 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार:कर्नाटक और महाराष्ट्र में बने प्रति चक्रवात का दिख रहा असर, बांदा रहा सबसे गर्म शहर

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में चल रही गर्म पछुआ हवाओं के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी आई है। मंगलवार को प्रदेश के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बुंदेलखंड सतेत प्रदेश के दक्षिणी जिलों में दोपहर में जबरदस्त गर्मी और तपिश महसूस की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों तक फिलहाल गर्मी लगातार बढ़ती रहेगी। कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 3-4 डिग्री बढ़ेगा पारा आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कर्नाटक और महाराष्ट्र में बने प्रति चक्रवात के मध्य भारत की ओर खिसकने से प्रदेश भर में तापमान में एक हफ्ते में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभावित है। आने वाले दिनों में तराई व कुछ जिलों को छोड़कर ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मौसम की तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। माैसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डाॅ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है। अल नीनो और ला नीना के बारे में जानिए- इन तारीखों को रहेगा नौतपा का असर इस वर्ष ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 15:37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 13:33 बजे तक अर्थात 15 दिन रहेंगे। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभ के नौ दिन तक नौतपा का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्य पुनीत वार्ष्णेय के अनुसार, यह प्रभाव 25 मई से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की सीधी किरणें पड़नी शुरू हो जाती हैं, जिससे इस कालखंड में भीषण गर्मी पड़ती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:रिश्तेदार पर आरोप, भाई भी घायल; बचपन से नाना के घर रहे रहा था
    Next Article
    लखनऊ में महिला मरीज की मौत::पोस्टमॉर्टम में शॉक और हेमरेज की पुष्टि, हत्या के सबूत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment