Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:रिश्तेदार पर आरोप, भाई भी घायल; बचपन से नाना के घर रहे रहा था

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय श्याम सुंदर के रूप में हुई है। इस घटना में उसका भाई भी घायल हुआ है। हत्या का आरोप गांव के ही एक रिश्तेदार पर लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के बरी खास गांव में बीती रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। श्याम सुंदर मूलरूप से करनपुर पडरी का रहने वाला था जो बचपन से अपने नाना के घर रहे रहा था। बताया जा रहा है कि उसका गांव के ही एक रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। इसी दौरान रिश्तेदार ने श्याम सुंदर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। श्याम सुंदर का भाई भी इस घटना में घायल हुआ है और उसने खुद को भी गोली लगने का दावा किया है। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने श्याम सुंदर को मृत घोषित कर दिया। घायल भाई का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रयांक जैन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक की पत्नी मोनी देवी ने पुलिस को बताया कि श्याम सुंदर और आरोपी रिश्तेदार अच्छे दोस्त की तरह रहते थे। उन्होंने कहा कि रात में दोनों के बीच मजाक हो रहा था और उन्हें नहीं पता कि किस बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । सीओ सदर प्रयांक जैन ने जानकारी दी कि एक युवक की गोली मारकर हत्या हुई है और उसका भाई घायल है, जिसका मेडिकल कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विवाद के कारण का पता लगाया जा रहा है और तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डोनाल्ड ट्रंप की होर्मुज पर ईरान को धमकी
    Next Article
    यूपी के 5 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार:कर्नाटक और महाराष्ट्र में बने प्रति चक्रवात का दिख रहा असर, बांदा रहा सबसे गर्म शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment