Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार:एक बदमाश घायल, सोने का लॉकेट और नगदी बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये तीनों आरोपी 11 अप्रैल को एक महिला से हुई सोने के लॉकेट की लूट में वांछित थे। 4 टीमों को लगाया गया था अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटने की वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस ने धारा 309 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया था। घटना का जल्द पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की बुधवार की दरमियानी रात करीब 12:45 बजे नसीराबाद थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब चेकिंग के लिए उन्हें रोकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अफजल के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से सामान बरामद गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अफजल उर्फ गोरखा पुत्र नसीर (निवासी जालिम का पुरवा, मजरे बाबूपुर, थाना जामू, जनपद अमेठी), गुड्डू उर्फ रिजवान पुत्र मो. शाहिद (निवासी तारापुर, थाना नसीराबाद, जनपद रायबरेली) और मुकीम उर्फ मोदी पुत्र शफीक (निवासी तारापुर, थाना नसीराबाद, जनपद रायबरेली) के रूप में हुई है। अफजल पुलिस की गोली से घायल हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया सोने का लॉकेट, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक अपाचे मोटरसाइकिल और 2,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज लूटे गए मंगलसूत्र को बेचकर हासिल किए गए 14,530 रुपये नकद।घायल अभियुक्त अफजल के कब्जे से 01 अवैध तमंचा (315 बोर), 01 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस। लूट की घटना और भागने में इस्तेमाल की गई 01 अपाचे मोटरसाइकिल। पुलिस ने बताया कि घायल अभियुक्त का इलाज चल रहा है और सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई (कानूनी प्रक्रिया) की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में एक नंबर पर दो-दो बाइकें दौड़ रहीं:पुलिस के कार्रवाई के दावे फेल, RTO-ट्रैफिक पुलिस पर सवाल
    Next Article
    लखीमपुर आंबेडकर प्रतिमा विवाद- 8 नामजद, 200 अज्ञात पर केस:पीड़िता बोली- पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, 2 कारें जलाई, 9 तोड़ीं, 5 घंटे चला उपद्रव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment