Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, उन्नाव के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन:हाईस्कूल में राखी रावत ने 579 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान पाया

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे सफल छात्रों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा 122 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 39,165 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। चन्द्रिका देवी इंटर कॉलेज तंगापुर की छात्रा राखी रावत ने जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। उन्होंने 600 में से 579 अंक हासिल कर प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की खुशी सिंह ने 571 अंक प्राप्त किए। पतिराजा महिपाल इंटर कॉलेज घाटमपुर खुर्द की मंजू ने भी 571 अंक प्राप्त कर जिले की टॉप सूची में जगह बनाई, जबकि इसी विद्यालय की दिव्यांशी को 570 अंक मिले। परमपूज्य महावीर इंटर कॉलेज तेरहा के छात्र आयुष शर्मा ने 570 अंक प्राप्त किए। उमेश गर्ल्स इंटर कॉलेज चक हनुमान की छात्रा दिव्या ने 569 अंक हासिल किए। एसवीएम इंटर कॉलेज शुक्लागंज की छात्रा अमीसी द्विवेदी ने 568 अंक प्राप्त किए। त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार के छात्र तन्मय सिंह और चन्द्रिका देवी इंटर कॉलेज तंगापुर की छात्रा आंशिका ने 566-566 अंक प्राप्त किए। आरआरडी सैनी इंटर कॉलेज बांगरमऊ के छात्र अनुराग ने 565 अंक हासिल किए। एसवीएम इंटर कॉलेज पूरन नगर के छात्र अविराज गौतम और गंगा प्रसाद महतो इंटर कॉलेज शुक्लागंज के छात्र देवांश अस्थाना ने 564-564 अंक प्राप्त किए। बाला जी इंटर कॉलेज मवैयामाफी अचलगंज के छात्र अश्वनी ने भी 564 अंक प्राप्त किए। मैचलेस स्कूल की छात्रा अवि शर्मा ने 563 अंक हासिल किए। एसवीएम इंटर कॉलेज शुक्लागंज की छात्रा प्रियंका वर्मा ने 562 अंक प्राप्त कर जिले के मेधावी छात्रों में अपनी जगह बनाई। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालयों में जश्न का माहौल देखा गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की। सफलता पर गर्व जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने छात्रों की इस सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से ही ऐसे परिणाम संभव होते हैं। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं जिला जेल में बंद पांच बंदियों ने परीक्षा दी थी सभी बंदियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:होमगार्ड्स लिखित परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था परखी
    Next Article
    इटावा में अवैध खनन-ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा:833 वाहनों का चालान, 60 सीज; 60 लाख से अधिक जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment