Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में अवैध खनन-ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा:833 वाहनों का चालान, 60 सीज; 60 लाख से अधिक जुर्माना

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने और अवैध खनन, ओवरलोडिंग तथा बिना परमिट वाहनों पर रोक लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान जिलेभर में सघन चेकिंग कर 833 वाहनों का चालान किया गया, 60 वाहनों को सीज किया गया और कुल 60 लाख रुपये से अधिक का शमन शुल्क वसूला गया। अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने राजस्व और परिवहन विभाग के साथ मिलकर अलग अलग सर्किल क्षेत्रों में चेकिंग की, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। कोतवाली और बढ़पुरा में सख्ती कोतवाली क्षेत्र में 448 वाहनों का चालान किया गया और 3 वाहन सीज किए गए। यहां 5 लाख 8 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। बढ़पुरा क्षेत्र में 47 वाहनों का चालान हुआ, 2 डंपर सीज किए गए और 2 लाख 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जसवंतनगर और बलरई में कार्रवाई जसवंतनगर क्षेत्र में 154 वाहनों का चालान और 14 वाहन सीज किए गए, साथ ही 1 लाख 88 हजार रुपये वसूले गए। बलरई क्षेत्र में 64 वाहनों का चालान हुआ, 1 डंपर और 1 बाइक सीज की गई और 2 लाख 25 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। बकेवर में सबसे बड़ी कार्रवाई बकेवर क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जहां 35 डंपर और ट्रकों को सीज किया गया। यहां अकेले 45 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला गया, जो पूरे अभियान का सबसे बड़ा हिस्सा रहा। पछायगांव, बसरेहर, बैदपुरा, चकरनगर, सहसों, भरेह और बिठौली क्षेत्रों में भी लगातार चेकिंग की गई। इन क्षेत्रों में दर्जनों वाहनों का चालान किया गया और लाखों रुपये का शमन शुल्क वसूला गया, जिससे अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगी। इटावा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बिना वैध दस्तावेज या परमिट के वाहन न चलाएं और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, उन्नाव के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन:हाईस्कूल में राखी रावत ने 579 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान पाया
    Next Article
    जौनपुर यार्ड मॉडलिंग का असर:हरदोई रूट की कई ट्रेनें रीशेड्यूल और डायवर्ट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment