Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन:व्यापारियों और नागरिकों ने निकाली प्रतीकात्मक 'शव यात्रा'

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत में स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली और बिजली विभाग की कथित लापरवाही के खिलाफ गुरुवार को व्यापार मंडल और स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर का अनोखा विरोध दर्ज कराया, जिसमें प्रतीकात्मक 'शव यात्रा' निकाली गई और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यह विरोध प्रदर्शन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शुरू हुआ और मुख्य गैस चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने एक पुतले पर स्मार्ट मीटर बांधकर उसे शव की तरह कंधे पर उठाया। इस सांकेतिक 'शव यात्रा' के माध्यम से जनता ने यह संदेश दिया कि स्मार्ट मीटर अब आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतें मिल रही हैं कि मीटर तेज गति से चल रहे हैं, बिजली का बिल अचानक दोगुना हो जा रहा है और बिना किसी सूचना के उपभोक्ताओं के खाते से पैसे कट रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे व्यापारी नेता शैली शर्मा ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा, “पूरे जिले में स्मार्ट मीटर लोगों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। विभाग जनता की समस्याओं का निस्तारण करने में पूरी तरह विफल रहा है। यह तकनीक जनता के लिए 'नासूर' बन चुकी है।” व्यापारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन खराब मीटरों को नहीं बदला गया या व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में जिले भर में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उपभोक्ताओं को मानसिक और आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में राशन गोदाम में लगी भीषण आग:2 किमी दूर से दिख धुआं, फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे में आग पर काबू पाया
    Next Article
    हाथरस में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में छात्राएं रही टॉपर:टॉपर दीक्षा का सपना IAS बनना, 14KM साइकिल चलाकर स्कूल जाती हैं अपर्णा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment