Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर इंजीनियर बनना चाहते है मेरठ के बोर्ड टॉपर:बिना कोचिंग पाई सफलता, सोशल मीडिया से रहे दूर, पढ़िए सक्सेस स्टोरी

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम गुरुवार शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार इस वर्ष हाईस्कूल में 93.59% और इंटरमीडिएट में 84.02% छात्र सफल रहे। जिले के टॉपर्स ने मेहनत, अनुशासन और परिवार-शिक्षकों के सहयोग से सफलता हासिल की। दूध डेरी संचालक के बेटे दक्ष बने हाई स्कूल के सेकंड टॉपर मेरठ के सोहरका गांव निवासी दक्ष ने हाईस्कूल में 95.5% अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह जहांआरा मेमोरियल इंटर कॉलेज, कांशी के छात्र हैं। दक्ष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता जितेंद्र कुमार, प्रिंसिपल कल्याण सिंह और बाबा सुंदर लाल को दिया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में रोज 1–1.5 घंटे पढ़ाई करते थे, जिसे बढ़ाकर 5–6 घंटे कर दिया। दक्ष के पिता दूध की डेरी चलाते हैं और माता गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि वह आगे इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। परिवार में पढ़ाई को लेकर जागरूकता है और उनका छोटा भाई नक्श 8वीं कक्षा में पढ़ता है। बेसिक्स मजबूत कर तृप्ति बनीं थर्ड टॉपर हाईस्कूल की तीसरी टॉपर तृप्ति सिंह ने 94.8% अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि यह रिजल्ट उनकी उम्मीद से भी बेहतर रहा। तृप्ति ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, पिता, बहन और शिक्षकों को दिया। उनके पिता सरकारी शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि पहले बेसिक्स क्लियर करती थीं, फिर सवाल हल करती थीं और अंत में अनसॉल्व्ड पेपर्स से प्रैक्टिस करती थीं। बोर्ड परीक्षा से पहले हर सेट को सॉल्व कर टीचर्स से चेक करवाया। तृप्ति अब PCB से आगे की पढ़ाई करेंगी। इंटर में जमारूद दूसरे स्थान पर , AIIMS में डॉक्टर बनने का सपना इंटरमीडिएट में जमारूद ने 91.6% (458/500) अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय डॉ. मुस्तफा अहमद सैफी को दिया। जमरूद का सपना NEET परीक्षा पास कर AIIMS दिल्ली से MBBS करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लड़कियों की पढ़ाई बेहद जरूरी है और मेहनत से ही सफलता मिलती है। उनके पिता किसान हैं। सपना का लक्ष्य मेडिकल फील्ड इंटर की तीसरी टॉपर सपना ने 91.4% अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता का राज नियमित पढ़ाई और सेल्फ स्टडी है। सपना मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लव मैरिज के दो महीने बाद किया सुसाइड:मैसेज किया-मैं मरना नहीं चाहती थी, मुझे न्याय जरूर दिलाना
    Next Article
    मेरठ यूपी बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा:हाईस्कूल टॉप 10 में 9 और इंटर में 7 छात्राएं जिला टॉपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment