Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में छात्राएं रही टॉपर:टॉपर दीक्षा का सपना IAS बनना, 14KM साइकिल चलाकर स्कूल जाती हैं अपर्णा

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में छात्राओं ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों टॉपर छात्राओं का लक्ष्य भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनना है। इंटरमीडिएट में दीक्षा और हाई स्कूल में अर्पणा ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। सादाबाद के शिवाय इंटर कॉलेज, गोविंदपुर की छात्रा दीक्षा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया और शिक्षकों व परिजनों ने दीक्षा को बधाई दी। दीक्षा के पिता परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं, जिनका मार्गदर्शन उनकी सफलता में महत्वपूर्ण रहा। दीक्षा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के लिए कोई निश्चित समय नहीं होता, बल्कि निरंतर और नियमित अध्ययन ही सफलता की कुंजी है। दीक्षा के अनुसार, स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ घर पर भी प्रतिदिन 2 से 3 घंटे पढ़ाई करना अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए आवश्यक है। दीक्षा ने अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे भी लगातार मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भविष्य की योजनाओं के बारे में दीक्षा ने बताया कि उनका सपना आईएएस अधिकारी बनना है, जिसके लिए वह आगे भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी करेंगी। विद्यालय प्रबंधन ने दीक्षा की उपलब्धि को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रोजाना 14 किमी साइकिल से स्कूल जाती है अर्पणा वहीं, सिकंद्राराऊ के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अर्पणा ने जिले में हाईस्कूल में टॉप किया है। अर्पणा के पिता गिरीश चंद्र खेती-बाड़ी करते हैं। अर्पणा कुल चार भाई-बहन हैं और वह अमामदापुर, अकराबाद, अलीगढ़ की रहने वाली हैं। अर्पणा रोजाना करीब 14 किलोमीटर दूर साइकिल से स्कूल पढ़ने जाती है। अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया है। अर्पणा भी भविष्य में आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। अन्य टॉपर्स के घरों पर भी आज जश्न का माहौल रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन:व्यापारियों और नागरिकों ने निकाली प्रतीकात्मक 'शव यात्रा'
    Next Article
    बिजनौर इंटरमीडिएट परिणाम घोषित:धामपुर के अक्षत चौहान ने 91.80% अंक प्राप्त कर किया जिला टॉप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment