Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर इंटरमीडिएट परिणाम घोषित:धामपुर के अक्षत चौहान ने 91.80% अंक प्राप्त कर किया जिला टॉप

    3 hours ago

    2

    0

    बिजनौर जनपद में गुरुवार शाम 4 बजे इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। धामपुर के आरआर सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अक्षत चौहान ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। धामपुर निवासी अक्षत चौहान ने अपनी इस उपलब्धि से परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनके पिता ओमकुमार बिजली विभाग में एसएसओ के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। अक्षत की बड़ी बहन आंचल भी पढ़ाई में मेधावी रही हैं। देखें, 3 तस्वीरें… परिणाम देखकर अक्षत ने अपनी खुशी व्यक्त की और बताया कि उनका सपना इंटरमीडिएट में अच्छा प्रदर्शन करना था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया, जिन्होंने उन्हें पूरा सहयोग दिया। अक्षत ने बताया कि वह रोजाना सुबह 6 बजे उठकर कई घंटे पढ़ाई करते थे और परीक्षा के समय उन्होंने पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित कर दिया था। उन्होंने गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के लिए ट्यूशन भी लिया। अक्षत क्रिकेट और फुटबॉल के भी शौकीन हैं और भविष्य में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। जिले में दूसरे स्थान पर लाल केदारनाथ सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, धामपुर की आकृति सिंह रहीं, जिन्होंने 91.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर आरएसएम इंटर कॉलेज, धामपुर के विनायक कुमार रहे, जिन्हें 90.80 प्रतिशत अंक मिले। इसके अतिरिक्त, नेहटौर के बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कुलदीप कुमार (पुत्र कुंवर पाल सिंह, ग्राम शेखूपूरा लाला) ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। फिलहाल परिणाम घोषित होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं जनपद बिजनौर में इंटर में विद्यार्थियों की संख्या 41084 थी। जिसमें परीक्षा में 40276 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 33370 पास हुए हैं। इंटर में जनपद का रिजल्ट 82.85 प्रतिशत रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में छात्राएं रही टॉपर:टॉपर दीक्षा का सपना IAS बनना, 14KM साइकिल चलाकर स्कूल जाती हैं अपर्णा
    Next Article
    आर्यन पुंडीर ने इंटरमीडिएट में जिले में टॉप किया:452 अंक प्राप्त कर बिना कोचिंग हासिल की उपलब्धि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment