Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी:तलाशी में ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा स्थित एसएसपी कार्यालय पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार द्वारा आत्मदाह करने की चेतावनी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग सक्रिय हो गया और तत्काल भारी पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तैनात कर दी गईं। बरसाना थाना क्षेत्र के पिसावा गांव निवासी रमेश अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को ग्राम समाज की जमीन पर काम करते समय गांव के कन्हैया, रघुवर और गिरधारी सहित लगभग 11 लोगों ने उनकी बेटियों सुधा और भानवती पर लोहे की सरियों से हमला कर दिया था। इस हमले में दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन 11 आरोपियों में से केवल दो को ही गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपी अभी भी खुले घूम रहे हैं। इसी बात से आक्रोशित होकर रमेश अपने परिवार के साथ कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आत्मदाह की चेतावनी दी। आत्मदाह की चेतावनी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए परिवार को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने रमेश और उनके परिवार की तलाशी ली, लेकिन उनके पास से कोई भी ज्वलनशील पदार्थ बरामद नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना के बाद एसएसपी कार्यालय के बाहर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल रहा। हालांकि, पुलिस की सतर्कता और तत्परता के कारण स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में कन्फेक्शनरी संचालक को बदमाशों ने गोली मारी:पेटीज के पैसे मांगने पर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, CCTV से दोनों हमलावर दबोचे गए
    Next Article
    सोनभद्र में भाजपा जिला कमेटी गठन के बाद बढ़ी नाराजगी:वरिष्ठ नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए मनमानी के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment