Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कन्फेक्शनरी संचालक को बदमाशों ने गोली मारी:पेटीज के पैसे मांगने पर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, CCTV से दोनों हमलावर दबोचे गए

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ के नौचंदी इलाके में गुरुवार शाम बदमाशों ने एक कन्फेक्शनरी संचालक को गोली मार दी और फरार हो गए। कन्फेक्शनरी संचालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। बताया जाता है कि कन्फेक्शनरी संचालक ने पेटीज के पैसे मांग लिए थे इसलिए बदमाशों ने गोली मार दी। देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पहले एक नजर डालते हैं वारदात पर कुटी चौराहा निवासी अनिल कुमार की नौचंदी के एल-ब्लॉक चौराहे के पास "न्यू डिलीशियस कन्फेक्शनरी" नाम से दुकान है। गुरुवार शाम दुकान पर अनिल का भतीजा राहुल मौजूद था। इसी दौरान कार से आए दो युवकों ने पेटीज मांगी। राहुल ने उन्हें पेटीज दिला दी। पेटीज लेकर दोनों जाने लगे तभी राहुल ने पेटीज के पैसे मांग लिए। एक युवक बोला खाकर पैसे देंगे। पेटीज खाकर वापस आए और गोली मारी दोनों युवकों ने अपनी कर में बैठकर पेटीज खाई और उसके बाद वापस दुकान में पहुंचे। जाते ही एक युवक बोला- कौन पैसे मांग रहा था। इससे पहले वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाए, एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल ली और राहुल पर फायर कर दिया। गोली राहुल के सीने के निचले हिस्से में लगी और वह जमीन पर गए। इसके बाद हमलावर भाग निकले। न्यूटीमा अस्पताल में कराया गया भर्ती राहुल पाल को गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहुल पाल जमीन पर पड़े हुए थे। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और उसके बाद तुरंत उन्हें उठाकर गढ़ रोड स्थित न्यूटीमा हॉस्पिटल पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने की छानबीन वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले और CO सिविल लाइन सुचिता सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। कुछ ही देर में फॉरेंसिक टीम भी वहां आ गई। पुलिस ने पूरा एरिया सील किया और छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान किसी को भी दुकान में प्रवेश नहीं दिया गया। आसपास के लोगों की भीड़ हुई जमा शुरुआत में लोग समझे की आवास एवं विकास परिषद द्वारा दुकान सील की गई है। वह समझ ही नहीं पा रहे थे कि किसी को गोली मारी गई है। लेकिन जब उन्हें पता चला कि दुकानदार को गोली मारी गई है तो वह दंग रह गए। कुछ तो गोली लगने की बात सुनकर वहां से निकल गए लेकिन उसके बाद राहगीरों की भीड़ वहां लगती चली गई। पुलिस द्वारा दुकान को कराया गया बंद फॉरेंसिक टीम द्वारा दुकान में छानबीन की गई। पुलिस की कई अन्य यूनिट भी दिखाई दी। करीब 2 घंटे तक पुलिस वारदात स्थल पर मौजूद रही। पूरी छानबीन के बाद पुलिस वहां से लौट गई। फिलहाल पुलिस ने दुकान को बंद कर दिया है और दुकान के बाहर डू नॉट क्रॉस की स्ट्रिप लगा दी है। सीसीटीवी कैमरे देख रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। संदिग्ध कार की लोकेशन ट्रैक करने के लिए एएनपीआर (ANPR) नंबर प्लेट सिस्टम और मोबाइल सर्विलांस का भी उपयोग किया जा रहा है। पुलिस डिजिटल डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के माध्यम से भी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। लोगों के चेहरे पर दिखाई दी दहशत पॉश इलाके में हुई इस फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में चिंता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और चार टीमों को इस कार्य में लगाया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने जाना हाल वारदात की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरवीर पाल अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने राहुल पाल का हाल जाना साथ ही भरोसा दिलाया- पुलिस अपना काम कर रही है और जल्द ही अपराधियों को दबोच लिया जाएगा। उन्होंने राहुल के परिजनों से भी बात की। नवीन बोले- जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता बोले सरेआम दिनदहाड़े व्यापारी को बदमाशों द्वारा गोली मारना अत्यंत दु:खद और निंदनीय घटना है। संयुक्त व्यापार संघ (निर्वाचित) इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है। लगातार हो रही घटनाएं व्यापारियों में भय और असुरक्षा का भाव पैदा कर रही हैं। स्पष्ट संकेत है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उपाध्यक्ष बोले- इन घटनाओं पर लगाम लगे संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती रही है, ऐसे में यह आवश्यक है कि इस प्रकार की घटनाओं पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई हो और अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए। यह एक गंभीर चिंतन का विषय है कि आखिर इस प्रकार का भय का वातावरण क्यों उत्पन्न हो रहा है। दोनों आरोपी गिरफ्तार, कार व पिस्टल बरामद वारदात के तुरंत बाद चार टीमों को हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की कार को ट्रेस किया और रात में ही गिरफ्तार कर लिया। हमलावरों की पहचान विकास त्यागी उर्फ विक्की पुत्र पवन त्यागी निवासी ग्राम कौल थाना खरखोदा और गौरव वर्मा पुत्र नरेंद्र कुमार वर्मा निवासी शास्त्री नगर के रूप में हुई है। उनके पास से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त अवैध असलाह और कार बराबर कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट ने देरी से दाखिल 11 सरकारी अपीलें खारिज कीं:सरकारी विभागों की लापरवाही पर सख्त टिप्पणी, पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों को राहत
    Next Article
    मथुरा में एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी:तलाशी में ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment