Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 26 साइबर ठगों पर इनाम घोषित:फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का ऐलान

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव विशंभरा के 26 फरार साइबर ठगों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने जिले में साइबर अपराध के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, मथुरा जिले के गोवर्धन, बरसाना, छाता और शेरगढ़ थाना क्षेत्रों के लगभग एक दर्जन गांव लंबे समय से साइबर ठगी के लिए जाने जाते हैं। इन गांवों में बड़ी संख्या में युवा इस तरह की ठगी में लिप्त बताए जाते हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर "टटलू" कहा जाता है। पुलिस प्रशासन इन क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रख रहा है। इससे पहले, 22 फरवरी को पुलिस ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई की थी। शेरगढ़ के गांव जंघावली और विशंभरा में एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें चार सीओ, एक एएसपी, 13 थाना प्रभारी और लगभग 240 पुलिसकर्मी शामिल थे। इस अभियान के दौरान जंघावली से 11 और विशंभरा से 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, 46 आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे थे पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से कई आरोपी गांव छोड़कर फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर साइबर ठगी के इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि ये आरोपी शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ ठगी के अलावा अन्य गंभीर मामलों में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में साइबर अपराध के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घायल महिला को गोद में उठाकर पुलिस ऑफिस पहुंचे परिजन:2 दिन पहले पति ने किया था धारदार हथियार से गर्दन पर हमला, पति गिरफ्तार
    Next Article
    हाईकोर्ट ने देरी से दाखिल 11 सरकारी अपीलें खारिज कीं:सरकारी विभागों की लापरवाही पर सख्त टिप्पणी, पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों को राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment