Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'यादव जी को सइयां बना लीजिए' गाने पर बवाल:शादी में विरोध करने पर तीन युवकों ने किया हमला, पुलिस ने FIR दर्ज की

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजवाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि तीन युवकों ने जबरन 'यादव जी को सईयां बना लीजिए' गाना बजाने की जिद की, जिसका विरोध करने पर उन्होंने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना थाना कांट क्षेत्र के इमलिया गांव में 21 अप्रैल की रात करीब दस बजे हुई। गांव के शरदवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके परिवार में रविंद्रपाल के बेटे की शादी थी। शादी की पार्टी में उनके घर के पास ही डीजे लगा था, जहां महिलाएं और युवतियां भी बैठी थीं। शरदवीर के अनुसार, गांव के कृष्णवीर यादव, आकाश यादव और रमेश यादव शराब के नशे में डीजे पर आए और जबरन 'यादव जी को सईयां बना लीजिए' गाना बजवाने लगे। जब शरदवीर ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और वहां से चले गए। कुछ देर बाद, जब शरदवीर अपने मकान के पीछे शौच करने गए, तो तीनों आरोपी लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और फिर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शरदवीर की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिसेप्शन के अगले दिन युवक की मौत:एटा में 25 वर्षीय दूल्हे का शव बिना पोस्टमार्टम ले गए परिजन
    Next Article
    बलिया में मजदूर की बेटी बनी जिला टॉपर:चांदनी ने किया टॉप, दीया दूसरे; शीतल-शिवांशु तीसरे स्थान पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment