Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:होमगार्ड्स लिखित परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था परखी

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली होमगार्ड्स लिखित परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। इसी के तहत में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा कक्षों, सामग्री भंडारण स्थलों (स्ट्रॉन्ग रूम) और पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित सामग्री की सुरक्षा और गोपनीयता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देखें, 5 तस्वीरें… इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का भी परीक्षण किया गया। सभी कैमरों से लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा बनी रहे। पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों की सुचारु आवाजाही, प्रवेश-निकास व्यवस्था, तलाशी प्रक्रिया, बाहरी व्यक्तियों की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरी व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ की प्रतीक्षा पांडेय की प्रदेश में फोर्थ पोजीशन:600 में से 583 अंक प्राप्त किए, अनम कायनात को मिला 7वां स्थान
    Next Article
    यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, उन्नाव के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन:हाईस्कूल में राखी रावत ने 579 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment