Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूनिवर्सिटी में मॉक ड्रिल का आयोजन:फर्रुखाबाद में आग जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के तरीके सिखाए गए

    5 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के कमालगंज के भोजपुर में स्थिति मेजर एसडी सिंह यूनिवर्सिटी अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा के अवसर पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने और त्वरित प्रतिक्रिया देने के तरीकों से अवगत कराना था। मॉक ड्रिल के दौरान, फतेहगढ़ के अग्निशमन एवं आपात सेवा प्रभारी प्रांशु अवस्थी ने अपनी यूनिट के साथ आग लगने की स्थिति का वास्तविक अभ्यास प्रस्तुत किया। उन्होंने उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के प्रकार, उन्हें चलाने के तरीके और आग बुझाने की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। इसमें अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग और लोगों को सुरक्षित स्थान पर निकालने की प्रक्रिया भी शामिल थी। देखें, 3 तस्वीरें… उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि आपदा के समय घबराने के बजाय संयम और सूझबूझ से काम करना कितना महत्वपूर्ण होता है। कार्यक्रम के अंत में, विशेषज्ञों ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने सभी से अपने दैनिक जीवन में सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की। इस मॉक ड्रिल ने प्रतिभागियों को जागरूक करने के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने का महत्वपूर्ण जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 11वीं मंजिल से कूदने वाली की हालत सीरियस:सिर के पिछले हिस्से में अंदरूनी चोट, लोहिया से SGPGI रेफर की गई
    Next Article
    मेट गाला-2026, ईशा अंबानी ने पहना 1800 हीरे जड़ा ब्लाउज:डेब्यू में करण जौहर ने राजा रवि वर्मा की पेंटिंग से प्रेरित आउटफिट पहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment