Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौवंश का कटान करने वाला इनामी बदमाश अरेस्ट:गौकशी के बाद उत्तराखंड जाकर छिपा, 6 महीने बाद गाजियाबाद में अरेस्ट

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद के मुरादनगर के जंगल में 6 महीने पहले हुई गौकशी की घटना में एक इनामी बदमाश को आज पुलिस ने अरेस्ट किया है। जिस पर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके 3 साथी पहले ही अरेस्ट होकर जेल जा चुके हैं। रिजवान मेरठ का रहने वाला है, जो लगातार गाजियाबाद के जंगलों गौकशी कर चुका था, पुलिस ने जैसे ही घर पर दबिश दी तो उत्तराखंड में फल बेचने लगा। मंदिर के पास की थी गौकशी 14 अक्टूबर 2025 को मुरादनगर थाना क्षेत्र के जलालाबाद के जंगल में खेडे मंदिर से आगे चलकर गौकशी की घटना हुई थीं, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों द्वारा गौ वंशो की हत्या कर अवशेषों को फेंकने का केस दर्ज किया था। डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि 25 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुठभेड में गौकशी करने वाले हनीफ, हबीब को पैर में गोली मारकर अरेस्ट किया। इकरार को दिसंबर माह में जेल भेजा था। इनमें चौथा आरोपी रिजवान था, जिस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मेरठ से आकर करता था गौकशी पुलिस ने बताया कि रिजवान पुत्र मोमीन निवासी गांव अजराडा थाना मुंडाली जिला मेरठ का रहने वाला है। 62 साल का रिजवान गौकशी करने के लिए रात में मेरठ से आता था, जिस पर गौकशी के कई केस दर्ज हैं। पूछताछ में बताया कि पुलिस के डर से वह उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहने लगा था। जहां पर कुछ समय फलों का ठेला लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलग-अलग स्थानों पर दीवार ढहने से 2 युवक की मौत:दो घायल, लखनऊ में तेज आंधी-पानी के बाद हुए हादसे
    Next Article
    देवरिया में हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:मकान निर्माण के विवाद में लाठी-डंडों से किया था हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment