Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलग-अलग स्थानों पर दीवार ढहने से 2 युवक की मौत:दो घायल, लखनऊ में तेज आंधी-पानी के बाद हुए हादसे

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में आंधी-पानी के बाद अलग-अलग स्थानों पर दीवार ढहने से 2 युवकों की मौत हो गई। 2 युवक घायल हो गए। एक घटना मड़ियांव और दूसरी विभूति खंड में हुई। दोनों मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मड़ियांव में पंक्चर बनवा रहा था युवक लखनऊ के मड़ियांव इलाके में सोमवार सुबह जर्जर दीवार गिरने से 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा भरत नगर स्थित नॉज पैलेस के सामने हुआ। युवक कार का पहिया खोलकर पंक्चर बनवा रहा था, तभी पास की पुरानी ईंट की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मड़ियांव पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकालकर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंकित शर्मा निवासी अतरौली, हरदोई के रूप में हुई है। वह भरत नगर में ग्रीन वैली मटर विक्रेता की दुकान पर काम करता था और वहीं रहता था। मिस्त्री को आई मामूली चोट पुलिस के मुताबिक, सुबह तेज आंधी और बारिश के बाद अंकित अपने दुकान मालिक की कार का पंक्चर बनवाने के लिए एक मिस्त्री को बुलाकर पहिया खोल रहा था। इसी दौरान पास की जर्जर दीवार अचानक ढह गई। हादसे में पंक्चर मिस्त्री को मामूली चोट आई, जो बाद में वहां से चला गया। परिजनों ने बताया कि अंकित विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभूति खंड में दीवार ढहने से 2 भाई दबे अमित यादव विभूति खंड में हुंडई का सर्विस सेंटर है। उसके पास में सगे भाई अमित यादव और अमरीश यादव चाय-समोसे की दुकान चलाते थे। सोमवार सुबह दोनों भाई दुकान पर थे। आंधी-बारिश के बाद सर्विस सेंटर की दीवार गिर गई। दोनों भाई और दो ग्राहक उसके नीचे दब गए। अमित की मौत हो गई। अमरीश का पैर टूट गया और कान में चोट आई है। ग्राहकों को कोई चोट नहीं आई। परिवार में मां राजरानी, भाई अमरीश, ललित, रॉकी, आकाश और बहन सैलानी है। पिता राम लखन की मौत हो चुकी है। परिजनों ने सर्विस सेंटर का घेराव करके मुआवजे की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 3200 करोड़ का फर्जीवाड़ा:पेंटर, कबाड़ी और मजदूरों के खातों से हुआ ट्रांजेक्शन, 2 जेल भेजे गए; मास्टरमाइंड हिरासत में
    Next Article
    गौवंश का कटान करने वाला इनामी बदमाश अरेस्ट:गौकशी के बाद उत्तराखंड जाकर छिपा, 6 महीने बाद गाजियाबाद में अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment