Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala में UDF की शानदार जीत पर बोले Rahul Gandhi, राज्य की प्रतिभा और क्षमता का करेंगे सदुपयोग

    4 hours from now

    1

    0

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ गठबंधन की जीत पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि वे जल्द ही राज्य का दौरा करने के लिए उत्सुक हैं। एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए राज्य की जनता का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यूडीएफ सरकार केरल की प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करेगी। इसे भी पढ़ें: 5'M' के जरिए प्लान-A हुआ मुकम्मल, अब प्लान-B में बंगाल में BJP कौन से 5 बड़े काम करने वाली है?गांधी ने कहा कि केरल में मेरे भाइयों और बहनों को इस निर्णायक जनादेश के लिए धन्यवाद। यूडीएफ के हर नेता और कार्यकर्ता को कड़ी मेहनत और शानदार ढंग से चलाए गए चुनाव अभियान के लिए बधाई। उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, केरल में प्रतिभा है, क्षमता है, और अब केरल में यूडीएफ की ऐसी सरकार है जो इन दोनों का सदुपयोग करने का दृष्टिकोण रखती है। मैं जल्द ही अपने केरल परिवार से मिलने की उम्मीद करता हूं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार को चुनने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जीत राज्य के विकास के एक नए युग की शुरुआत है। खर्गे ने कहा कि सच्चा कल्याण और वास्तविक आर्थिक सशक्तिकरण अब केरल में शुरू होता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से, मैं केरल के प्रत्येक मतदाता का कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ पर विश्वास जताने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। इसे भी पढ़ें: 4 मई TMC गई...बंगाली धोती-कुर्ता पहन BJP मुख्यालय पहुंचे PM मोदीपार्टी के संकल्प को व्यक्त करते हुए, कांग्रेस अध्यक्ष ने केरल की खोई हुई प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रत्येक नेता, कार्यकर्ता और हमारे यूडीएफ सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं, जिनके अथक परिश्रम और समर्पण ने हमें जनता का जनादेश दिलाया है। हम केरल की खोई हुई प्रतिष्ठा और यूडीएफ के जन-केंद्रित शासन मॉडल को पुनर्स्थापित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांटों भरा रहा थलापति का 'विजय' पथ, बेटे ने छोड़ा साथ, पत्नी से तलाक, इन 7 विवादों के बीच तप कर निकला जन नायक
    Next Article
    Lipulekh Pass | India-Nepal Border Dispute | नेपाल ने क्षेत्रीय दावे को फिर दोहराया, भारत ने 'एकतरफा कृत्रिम विस्तार' को किया खारिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment