Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मां-बेटों से मारपीट, चार आरोपी जेल भेजे गए:खेत के विवाद में छह पर FIR, बाहरी लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में खेत की मेढ़ के विवाद को लेकर मां और उसके बेटों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में हरियाणा के दो निवासियों समेत कुल छह अभियुक्तों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायल पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बाहरी लोगों को बुलाकर पिस्टल से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। घटना संभल जनपद की गुन्नौर तहसील के रजपुरा थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव की है। गांव निवासी दानवीर और खुरशारी के बीच खेत की मेढ़ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार शाम करीब 6 बजे दोनों पक्ष खेत पर मेढ़ के विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए। फरसे से हमला करने का आरोप घायल जसवीर ने बताया कि उन्हें घर से यह कहकर खेत पर बुलाया गया था कि आज खेत का बंटवारा कर दिया जाएगा। उनके अनुसार, दूसरे पक्ष के लोगों ने मक्के के खेत से पिस्तौल और फरसा निकालकर उन पर हमला कर दिया। जब उन्होंने भागने की कोशिश की, तो हमलावरों ने बाइक से उनका पीछा किया और मारपीट की। इस घटना में दानवीर की पत्नी रूपवती और उनके बेटे जसवीर, धर्मेंद्र तथा नरेंद्र घायल हुए हैं। पुलिस ने 7 के खिलाफ FIR दर्ज की पुलिस ने देवपुरा निवासी खुरशारी के पुत्रों राजेश, बंटी, रवि, पवन और हरियाणा के पलवल स्थित फुलवाड़ी गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्रों निम्मे व करतार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रजपुरा थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि अभियुक्त राजेश, बंटी उर्फ ब्रजपाल, निम्मे और करतार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने एक लाइसेंसी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, दो बांस की लाठियां और एक सफेद रंग की i20 कार बरामद की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार कार की टक्कर से अधेड़ की मौत:बस्ती में होटल से खाना खाकर लौटते समय हादसा, चालक फरार
    Next Article
    पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा की जीत का जश्न:सीतापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर मिठाई बांटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment